फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur Crime News: रायपुर में बुलेट बाइक चोरी का मामला सुलझा, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

Thu, 01 Jan 2026 06:46 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

एंटी क्राइम और साइबर यूनिट तथा सरस्वती नगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में विधि के साथ संघर्षरत एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है, जो पूर्व में भी कई वाहन चोरी की वारदातों में शामिल रह चुका है।
विज्ञापन
रायपुर में बुलेट बाइक चोरी का मामला सुलझा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर में हुई बुलेट बाइक चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एंटी क्राइम और साइबर यूनिट तथा सरस्वती नगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में विधि के साथ संघर्षरत एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है, जो पूर्व में भी कई वाहन चोरी की वारदातों में शामिल रह चुका है।
विज्ञापन


मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के शांति विहार कॉलोनी का है, जहां अश्वनी जैन की रॉयल एनफील्ड बुलेट (CG-04 NM-1889) 21 दिसंबर की रात घर के बाहर से चोरी हो गई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, मुखबिर तैनात किए और पुराने वाहन चोरी के आरोपियों पर निगरानी रखी। इसी दौरान एक नाबालिग के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिला, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में नाबालिग ने बाइक चोरी की वारदात कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर लगभग 1.20 लाख रुपये कीमत की चोरी हुई बुलेट बाइक बरामद कर जब्त की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी नाबालिग पहले भी मौदहापारा और गुढ़ियारी क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक वाहन चोरी के मामलों में पकड़ा जा चुका है। पुलिस ने नाबालिग को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें