फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: 23 फरवरी से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र, 20 मार्च तक चलेगी कार्यवाही

Thu, 29 Jan 2026 04:12 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की तारीखें तय कर दी गई हैं। विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक बजट सत्र की शुरुआत 23 फरवरी से होगी, जो 20 मार्च तक चलेगा। इस दौरान विधानसभा में कुल 15 बैठकें आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ विधानसभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की तारीखें तय कर दी गई हैं। विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक बजट सत्र की शुरुआत 23 फरवरी से होगी, जो 20 मार्च तक चलेगा। इस दौरान विधानसभा में कुल 15 बैठकें आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन


सत्र के पहले दिन राज्यपाल रमेन डेका सदन को संबोधित करेंगे। उनके अभिभाषण के साथ ही बजट सत्र की औपचारिक शुरुआत होगी। राज्यपाल अपने संबोधन में सरकार की नीतियों, उपलब्धियों और आगे की योजनाओं की जानकारी देंगे। बजट सत्र के दौरान राज्य सरकार वित्तीय वर्ष के आय-व्यय का विवरण सदन में प्रस्तुत करेगी। इसके साथ ही विकास कार्यों, जनहित से जुड़े मुद्दों और सरकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा होगी।

इस सत्र में नए विधेयकों के साथ-साथ अनुपूरक बजट पर भी विचार किया जा सकता है। माना जा रहा है कि कई अहम मुद्दों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिलेगी। बजट सत्र को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें