फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur Ramanujganj: सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत, हादसे के बाद से परिजनों में पसरा मातम

Wed, 28 May 2025 07:21 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज

सार

करीब डेढ़ वर्ष पूर्व जीत की शादी हुई थी वही एक माह पूर्व पुत्र हुआ था। मासूम अबोध बच्चे के सर से पिता का साया उठ गया जीत अपने घर का इकलौता कमाउ सदस्य था। घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
मृतक जीत का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर रामानुजगंज नगर के वार्ड क्रमांक 5 निवासी जीत रवि उम्र 27 वर्ष अपने ससुराल बरदरी गया था। यहां से वह अपने साले के साथ पास के ही गांव में वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के बाद बाइक से वापस लौटने दौरान महुआ पेड़ से बाइक के टकराने के बाद मौके पर ही साले की मौत हो गई वहीं जीत रवि गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे गढ़वा सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था  रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ की सीमा से करीब 15 किलोमीटर दूरी पर स्थित ग्राम बरदारी में जीत रवि अपने ससुराल गया था। जहां वह नजदीक के ही गांव में अपने साले उपेंद्र रवि पिता रामलाल राम के साथ वैवाहिक कार्यक्रम में  सम्मिलित होने के लिए सोमवार को गया था जो रात्रि 9 के करीब वापस हो रहा था इसी दौरान महुआ पेड़ से तेज रफ्तार बाइक जाकर टकराया। जिससे मौके पर ही साल की मौत हो गई वहीं जीत रवि गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे गढ़वा सदर अस्पताल इलाज के लिए ले जाया जाता परंतु रास्ते में ही उसकी मौत हो गई मंगलवार को गमगीन माहौल में रामानुजगंज में उसका अंतिम संस्कार किया गया। पार्षद विजय रावत ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया।

एक माह पहले हुआ था बेटा
करीब डेढ़ वर्ष पूर्व जीत की शादी हुई थी वही एक माह पूर्व पुत्र हुआ था। मासूम अबोध बच्चे के सर से पिता का साया उठ गया जीत अपने घर का इकलौता कमाउ सदस्य था। घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। व्यवहार कुशल, मिलनसार जीत के इस प्रकार अचानक चले जाने से वार्ड के सभी लोग गमजदा है। कोई भी घटना पर सहज रूप से विश्वास नहीं कर पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें