फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: तेज धूप और बढ़ता पारा, छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन गर्मी का असर और बढ़ेगा

Thu, 05 Mar 2026 10:16 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

बीते कुछ दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है और मौसम विभाग के ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की क्रमिक वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में गर्मी ने अब स्पष्ट रूप से दस्तक दे दी है। बीते कुछ दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है और मौसम विभाग के ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की क्रमिक वृद्धि हो सकती है। इसके बाद अगले चार दिनों तक तापमान लगभग स्थिर रहने के संकेत हैं।
विज्ञापन


पिछले 24 घंटों के मौसम पर नजर डालें तो प्रदेश भर में मौसम शुष्क बना रहा और कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस रायपुर में रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज हुआ। दिन और रात के तापमान में यह अंतर फिलहाल बना रहने की संभावना है, जिससे दोपहर में तेज गर्मी और सुबह-शाम हल्की ठंडक महसूस हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में प्रदेश पर कोई सक्रिय मौसम प्रणाली प्रभावी नहीं है, यही कारण है कि मौसम शुष्क बना हुआ है और बारिश की संभावना नजर नहीं आ रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि साफ आसमान और तीखी धूप के कारण तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन


राजधानी रायपुर में 5 मार्च को आसमान मुख्यतः साफ रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है। दोपहर के समय गर्म हवाओं का असर बढ़ सकता है। मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर में अनावश्यक धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और हल्के सूती कपड़े पहनने की सलाह दी है। आने वाले दिनों में प्रदेश में गर्मी का प्रभाव और तेज होने के संकेत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें