फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: दुर्ग में ईंट भट्ठा संचालकों से 35 लाख की ठगी, मजदूर दिलाने के नाम पर हुई धोखाधड़ी; मामला दर्ज

Thu, 10 Jul 2025 06:38 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग के दो ईंट भट्ठा संचालकों से बलौदा बाजार के तीजराम केवट और कमल सिंह निषाद ने मजदूर दिलाने के नाम पर 25 लाख 35 हजार रुपये ठग लिए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
पुलिस थाना पुलगांव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग जिले में ईंट भट्ठे में मजदूर दिलाने के नाम पर 35 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। दो ईंट भट्ठा संचालकों, पीसेगांव निवासी नीलकंठ कुंभकर और दुर्ग निवासी अभिषेक चक्रधारी ने बलौदा बाजार के सुनसुनिया निवासी तीजराम केवट और उनके साथी कमल सिंह निषाद पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


आरोपियों ने दोनों भट्ठा संचालकों से मजदूर उपलब्ध कराने के लिए नवंबर 2024 से फरवरी 2025 के बीच एग्रीमेंट किया और 25 लाख 35 हजार रुपये लिए। हालांकि, तय समय पर न तो मजदूर उपलब्ध कराए गए और न ही पैसा वापस किया गया। जब संचालकों ने तीजराम से रकम वापसी की मांग की, तो वह टालमटोल करता रहा और बाद में उसका नंबर बंद हो गया। 

इसके बाद, दोनों भट्ठा संचालकों ने कोर्ट में परिवाद दायर किया। कोर्ट के आदेश पर पुलगांव थाना पुलिस ने तीजराम केवट और कमल सिंह निषाद के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें