फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ः नक्सली बम ब्लास्ट में दो जवान घायल

Fri, 20 Feb 2015 05:46 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर बम ब्लास्ट से पुलिस के दो जवान गंभीर रुप से घायल हो गए। बीजापुर पुलिस के मुताबिक गंगालूर थाना क्षेत्र के ईमरगुड़ा गांव के करीब गस्त के दौरान प्रेशर बम फट गया और जवान राजेश और आशाराम गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


बताया गया कि शुक्रवार को ड्यूटी गस्त के लिए पुलिस के जवानों का एक दल गंगालूर थाना से भेजा गया। बीजापुर के ईमरगुड़ा गांव के समीप जवानों का पैर यहां रखे प्रेशर बम पर पड़ गया और बिस्फोट में दोंनो जवान घायल हो गए। घायल जवानों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया गया कि इलाके में नक्सलियों ने कई स्थानों पर प्रेशर बम लगाए हैं। बता दें कि नक्सलियों ने शुक्रवार को बंद का आह्वान किया था।
विज्ञापन




और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें