फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सक्ती: नाले में बहे युवक का 36 घंटे बाद मिला शव, बारात से लौटते समय बह गया था युवक, गांव में शोक का माहौल

Wed, 09 Jul 2025 02:48 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सक्ति

सार

सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम अंडा में 7 जुलाई की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज बहाव के बावजूद पुल पार करने की कोशिश कर रहा एक युवक नाले में बह गया।
विज्ञापन
नाले में बहे युवक का 36 घंटे बाद मिला शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम अंडा में 7 जुलाई की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज बहाव के बावजूद पुल पार करने की कोशिश कर रहा एक युवक नाले में बह गया। घटना के 36 घंटे बाद युवक का शव बरामद किया गया है, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार, ग्राम अंडा निवासी सुखचंद वारम पिता याद राम (41 वर्ष) अपने दो अन्य दोस्तों के साथ बिलाईगढ़ (सारंगढ़) बारात में गया हुआ था। लौटते समय, रात करीब 9 बजे, रास्ते में पड़ने वाले बगान नाला के पुल पर लगभग 2 फीट ऊंचाई में पानी बह रहा था। इसके बावजूद सुखचंद टॉर्च लेकर पुल पार करने की कोशिश करने लगा, लेकिन तेज बहाव के कारण वह नाले में बह गया।

विज्ञापन


साथ में मौजूद तुलेश्वर चंद्रा और फिरत सोनवानी ने जब उसे पुल पर नहीं देखा, तो तत्काल परिजनों और ग्राम सरपंच को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही एसडीएम, तहसीलदार, थाना प्रभारी, पटवारी समेत प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचे। 8 जुलाई को एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन पहले दिन कोई सुराग नहीं मिला। लगातार सर्चिंग के बाद 9 जुलाई को 36 घंटे बाद सुखचंद का शव बरामद किया गया। ग्राम अंडा में इस हादसे से शोक का माहौल है, और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें