फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: सगाई से चंद घंटे पहले लापता हुआ युवक, चार दिन बाद पेड़ से लटका मिला शव; पिता के कहने पर गया था नहाने

Wed, 05 Mar 2025 09:41 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर चांपा जिले में फांसी पर एक युवक का शव लटका हुआ मिला है। लाश चार दिन पुरानी बताई जा रही है। मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवरीनारायण थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत कचंदा में पेड़ पर फांसी से लटका हुआ युवक का शव मिला है। लाश चार दिन पुरानी बताई जा रही है। घर से तालाब में नहाने जाने की बात कहते हुए निकला था, जिसके बाद से वापस नहीं लौटा है। मृतक की पहचान सुनील यादव (21) के रूप में हुई हैं। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, तेज बदबू आने से गांव के लोगों ने जाकर देखा तो फांसी के फंदे से लटका हुआ शव मिला। मृतक सुनील यादव की एक मार्च को सगाई होनी थी, जिसके लिए वह पिता ने नहा कर आने की बात कही थी। जिस पर युवक अपने कपड़े लेकर घर से सुबह नहाने को तालाब की तरफ निकल गया। इसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें