फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़: दो दिन से लापता महिला की जंगल में मिली लाश, करंट जाल की चपेट में आने से मौत की आशंका

Sat, 25 Oct 2025 04:52 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दो दिनों से लापता महिला की जंगल में लाश मिली है। अवैध शिकार के लिये बिछाये गए करंट की चपेट में आकर महिला की मौत होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दो दिनों से लापता महिला की जंगल में लाश मिली है। अवैध शिकार के लिये बिछाये गए करंट की चपेट में आकर महिला की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जिवरी गांव के जंगल में आज घसनिन मांझी (41साल) की लाश मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि महिला दो दिनों से लापता थी, परिजनों ने महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में लिखाई थी। आज महिला की जंगल में लाश मिलने की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

गांव के ग्रामीणों ने बताया कि अज्ञात शिकारियों के जंगली सुअर के अलावा अन्य वन्यप्राणी के शिकार के लिये जंगल में बिछाये गए करंट प्रवाहित तार के संपर्क में आने से महिला की मौत हुई है। पुलिस ने घटना स्थल से बिजली तार के अलावा अन्य सामान जब्त कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। इस घटना के बाद गांव के ग्रामीणों में आक्रोश भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें