फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: तीन दिन से लापता युवक का कन्हर नदी में मिला शव, पलटन घाट पर लावारिस पड़ी मिली बुलेट

Sun, 06 Jul 2025 08:46 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज

सार

बलरामपुर रामानुजगंज जिले में चिनिया कन्हर नदी में एक युवक का शव मिला। शव की शिनाख्त भाला गांव में रहने वाले विशाल कुशवाहा के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि विशान तीन दिन से लापता था।
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर रामानुजगंज जिले के ग्राम भाला निवासी विशाल कुशवाहा (19) पुत्र राम विचार कुशवाहा तीन दिन से लापता था। वह अपनी बुलेट मोटरसाइकिल लेकर घर से निकला था। दो दिनों से उसकी बुलेट रामानुजगंज के पलटन घाट पर लावारिस हालत में खड़ी थी। रविवार को चिनिया कन्हर नदी में एक अज्ञात शव मिला, जिसकी पहचान विशाल के रूप में हुई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 11:30 बजे विशाल का अपने चाचा से विवाद हुआ था। इसके बाद उसने गुस्से में अपना मोबाइल तोड़ दिया और बुलेट लेकर घर से चला गया। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। संभावना जताई जा रही है कि कन्हर नदी में बाढ़ के कारण विशाल पलटन घाट पर छलांग लगाकर नदी में बह गया होगा। रामानुजगंज थाना प्रभारी अजय साहू ने शव मिलने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें