फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: डैम में डूबे युवक की मिली लाश, बड़े भाई को बचाते बह गया था पवन, दोस्तों के साथ गया हुआ था पिकनिक मनाने

Sun, 05 Oct 2025 01:07 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

राताखार एनीकेट डैम में शनिवार को पिकनिक के दौरान हादसा हो गया। अमरिया पारा निवासी 19 वर्षीय पवन सिंह नामक युवक ने अपने बड़े भाई श्याम सिंह को डूबने से बचाने के लिए तेज बहाव वाले डैम में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
मृतक का फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले के राताखार एनीकेट डैम में शनिवार को पिकनिक के दौरान हादसा हो गया। अमरिया पारा निवासी 19 वर्षीय पवन सिंह नामक युवक ने अपने बड़े भाई श्याम सिंह को डूबने से बचाने के लिए तेज बहाव वाले डैम में छलांग लगा दी। श्याम को तो परिवार और दोस्तों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन पवन तेज धारा में बह गया। आज रविवार की सुबह उसका शव सर्वमंगला मंदिर के निकट हसदेव नदी तट पर मिला। परिजनों में कोहराम मचा है और शुभचिंन्तकों में शोक व्याप्त है।
विज्ञापन


घटना शनिवार दोपहर करीब दो बजे की है, जब पवन अपने दोस्तों व परिवार के कुछ सदस्यों के साथ डैम के किनारे पिकनिक मना रहा था। नहाने के दौरान श्याम सिंह अचानक गहरे पानी में फंस गया और डूबने लगा। यह देखते ही पवन बिना सोचे-समझे पानी में कूद पड़ा। दोस्तों की मदद से श्याम को तो बचा लिया गया, लेकिन पवन बह गया। डैम का जलस्तर ऊंचा होने और तेज बहाव के कारण बचाव कार्य बेहद चुनौतीपूर्ण साबित हुआ। दर्री थाना स्टाफ, नगर सेना की गोताखोर टीम और स्थानीय प्रशासन ने तलाश अभियान जारी रखा। गोताखोरों ने डैम के आसपास के क्षेत्रों में सघन खोजबीन की, लेकिन पवन नहीं मिला।

तलाश की कड़ी में आज सुबह सर्वमंगला मंदिर के सामने छठ घाट पर कुछ लोगों ने एक बहते हुए शव को देखा उसे किनारे लगाने की कोशिश की गई, लेकिन बहाव में आगे निकल गया। यहां डोंगा चला रहे कुछ लोगों ने हिम्मत कर किसी तरह से शव को किनारे लगाया और सूचना पुलिस को दी गई। उसकी पहचान पवन के रूप में हुई है। जानकारी होते ही उसके परिजन मौके पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


पवन के परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है। पवन के बड़े भाई गणेश सिंह ने बताया कि पवन सबसे छोटा और लाडला बेटा था। वह मजदूरी करके परिवार की आर्थिक मदद करता था। श्याम को बचाने के लिए उसने अपनी जान की बाजी लगा दी। हम सब टूट चुके हैं। सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी ने बताया सूचना पर मौके पर पहुंचे और उसके परिजनों को बुलाया गया जहां आगे की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें