फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोधगया-पटना बम धमाकों का आरोपी सिमी कार्यकर्ता हैदराबाद से गिरफ्तार, छह साल से था फरार

Sun, 13 Oct 2019 03:30 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के रायपुर निवासी सिमी के कथित कार्यकर्ता को एटीएस ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। बोधगया और पटना बम धमाकों के आरोपी इस कार्यकर्ता को पुलिस रायपुर लाई है। रायपुर के एसएसपी आरिफ शेख ने शनिवार को बताया कि छत्तीसगढ़ पुलिस ने अजहरूद्दीन उर्फ अजहर उर्फ केमिकल अली को शुक्रवार को हैदराबाद विमानतल से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


शेख ने बताया, एटीएस को जानकारी मिली थी कि अजहर सऊदी अरब से हैदराबाद पहुंच रहा है। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। 2013 में हुए बिहार के बोधगया और पटना बम विस्फोट मामले में शामिल होने का आरोपी अजहर छह वर्ष से फरार था।

दिसंबर 2013 में रायपुर पुलिस ने सिमी का स्लीपर सेल ध्वस्त करते हुए उसके मुखिया उमेर सिद्दिकी सहित 16 अन्य गुर्गों को गिरफ्तार किया था। इन पर बोधगया और पटना में विस्फोट में शामिल होने का आरोप है। सिमी के कार्यकर्ताओं को पनाह देने तथा आतंकी घटनाओं में शामिल होने का आरोपी अजहर इस दौरान फरार हो गया था।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक अजहर जाली पासपोर्ट के सहारे सऊदी अरब गया और वहां सुपर मार्केट में सहयोगी तथा वाहन चालक के रूप में काम कर रहा था। पुलिस को सूचना मिलने के बाद से उस पर नजर रखी जा रही थी। पुलिस ने अजहर से दो ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट बोर्डिंग पास और वोटर आईडी बरामद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें