फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांजगीर-चांपा में ब्ल्यू डार्ट एपीके ठगी: फाइल खोलते ही मोबाइल हैक, युवक के खाते से 1.91 लाख रुपये उड़ा लिए गए

Fri, 10 Oct 2025 07:00 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चाम्पा

सार

जांजगीर-चांपा जिले में साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जहां ब्ल्यू डार्ट पार्सल एपीके फाइल के माध्यम से युवक हर्षवर्धन बघेल के खाते से एक लाख 91 हजार 900 रुपए की ऑनलाइन ठगी की गई।
विज्ञापन
जांजगीर-चांपा में ब्ल्यू डार्ट एपीके ठगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जहां ब्ल्यू डार्ट पार्सल एपीके फाइल के माध्यम से युवक हर्षवर्धन बघेल के खाते से एक लाख 91 हजार 900 रुपए की ऑनलाइन ठगी की गई। मामला जांजगीर थाना में धारा 318(4) BNS के तहत दर्ज किया गया है और जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हर्षवर्धन बघेल, वार्ड नंबर 21 के निवासी, को 7 अक्टूबर की दोपहर अज्ञात मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप पर 12 MB साइज की ब्ल्यू डार्ट पार्सल एपीके फाइल भेजी गई। युवक ने फाइल खोलते ही मोबाइल हैक हो गया और उसके इक्विटॉस स्मॉल फाइनेंस बैंक जांजगीर शाखा खाते से तीन किस्तों में एक लाख 91 हजार 900 रुपए की राशि निकाल ली गई।
विज्ञापन


जांच अधिकारीयों ने बताया कि आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है। जांजगीर पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें