फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य में नहीं हटेंगे बसों के काले शीशे

Wed, 06 Feb 2013 03:16 PM IST
रायपुर/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ एवं परिवहन महासंघ की बैठक में सभी बस मालिकों ने एक राय से कहा कि किसी भी हालत में बसों से काले शीशे नहीं हटाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन ने हमारे खिलाफ कार्रवाई की तो हम बस सेवा बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे। साथ ही बैठक में डीजल मूल्य वृद्घि के साथ किराये में वृद्घि की मांग के मुद्दे पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन


यातायात महासंघ एवं परिवहन महासंघ के तहत मंगलवार को बस मालिकों ने यह बैठक की। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह गरचा एवं प्रकाश देशलहरा ने कहा कि केन्द्रीय मोटरयान नियम 1989 के नियम केवल निजी चारपहिया वाहनों पर ही लागू होते हैं। इसके बस पर लागू होने के संबंध में मोटरयान कानून में कोई उल्लेख नहीं है। इस कारण छत्तीसगढ़ में संचालित बसों पर उक्त नियम प्रभावशील नहीं होता है।

उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत बसों में काले शीशे लगाए गए हैं, जो कि बस यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा व स्वास्थ्य को ध्यान में रख लगाये गये हैं। परिवहन महासंघ की ओर से जानकारी दी जाती है कि छत्तीसगढ़ में संचालित किसी भी बस में लगे  काले शीशे नहीं बदले जाएंगे। काले शीशे को आधार बनाकर अगर शासन द्वारा बसों की चालानी कार्रवाई जारी रखी जाती है तो छग परिवहन महासंघ द्वारा अनिश्चिकालीन हड़ताल कर समस्त यात्री बसों को बंद कर दिया जाएगा। तब आम जनता को होने वाली कठिनाईयों की सारी जिम्मेदारी शासन की होगी।
विज्ञापन


साथ ही बैठक में हाजी शफीक रजा ने कहा कि डीजल की बढ़ती हुई कीमत से बस मालिकों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। यातायात महासंघ ने मांग की है कि किराया वृद्घि के लिए स्थायी नीति बना दी जाए ताकि बारबार शासन प्रशासन से इसकी मांग न करनी पड़े। डीजल को केंद्र सरकार ने खुला कर दिया है कभी भी उनके द्वारा डीजल के दाम बढ़ाए जा सकते हैं जिसके लिए स्थायी नीति होना आवश्यक है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें