फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो की अनोखी पहल : सीएम बघेल को स्पीड पोस्ट किया 'कच्चा बादाम', बोले- इसे खाने से किए गए वादे आएंगे याद

Wed, 02 Aug 2023 09:15 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

सार

प्रदेश में विधानसभा चुनाव को कुछ ही महीने बाकी हैं, जिसे सियासत तेज हो गई है। इसी कड़ी में भाजयुमो ने अनोखा विरोध जताते हुए मुख्यमंत्री को कच्चा बदाम और एक पत्र स्पीड पोस्ट पर भेजा है। इसमें भेंट मुलाकात में किए गए घोषणाओं को याद दिलाते हुए जल्द पूरा करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
भाजयुमो कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पोस्ट ऑफिस पहुंचकर सीएम भूपेश बघेल के लिए बादाम स्पीट पोस्ट किया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं का कहना है कि भेंट मुलाकात के दौरान किए गए घोषणाओं को याद दिलाने के लिए उन्होंने बादाम भेजा है। इसकी अनोखी पहल के साथ भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने राजनांदगांव की जनता का पत्र भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भेजा है। 

विज्ञापन



राजनांदगांव की जनता द्वारा भेज गए पत्र में घोषणाओं को जल्द पूरा करने की मांग की गई है। भाजयुमो जिला अध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह ने बताया कि 8-9 माह पूर्व राजनांदगांव विधानसभा में भेंट मुलाकात कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी घोषणाएं की थी। प्रमुख तौर पर शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल, राजनांदगांव में सीटी स्कैन मशीन, एमआरआई मशीन, डॉक्टरों की नियुक्ति और सुरगी क्षेत्र में सुरगी से हल्दी तक सड़क निर्माण की प्रमुख घोषणाएं थी।

लोगों ने इसका स्वागत भी किया था, लेकिन आज 9 महीने बीत जाने के बाद भी घोषणाएं पूरी नहीं हुई हैं। इसी विषय को लेकर भाजयुमो कर्यकर्ता कच्चा बादाम गिफ्ट कर रहे हैं। कहा जाता है कि बदाम सेवन करने से याददाश्त दुरुस्त होती है और आदमी को भूली हुई चीजें याद आती हैं। अध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम उनका ध्यान आकर्षित करने के लिए है। राजनांदगांव में किए गए घोषणाओं को पूर्ण करने की मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें