फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: बैरिकेडिंग तोड़कर कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने निकले भाजयुमो कार्यकर्ता, पुलिस से हुई झूमाझटकी

Sat, 21 Feb 2026 06:51 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

नई दिल्ली में आयोजित वैश्विक 'एआई समिट' में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तरफ से किए गए अभद्र और अमर्यादित प्रदर्शन के विरोध में भाजयुमो छत्तीसगढ़ ने आज शनिवार को रायपुर में कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया। 
 
विज्ञापन
पुलिस के साथ भाजयुमो की झूमाझटकी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली में आयोजित वैश्विक 'एआई समिट' में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तरफ से किए गए अभद्र और अमर्यादित प्रदर्शन के विरोध में भाजयुमो छत्तीसगढ़ ने आज शनिवार को रायपुर में कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया। 
विज्ञापन









कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी
इस दौरान पुलिस और भाजयुमो कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झूमाझटकी देखने को मिली। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के नेतृत्व में कार्यालय राजीव भवन का घेराव किया गया।
विज्ञापन













 इस दौरान कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। सभी कार्यकर्ता भारत माता चौक शंकर नगर रायपुर में एकत्रित होकर राजीव भवन का घेराव करने निकले।


विज्ञापन




कांग्रेस कार्यालय को किया कूच
इस दौरान पुलिस ने शंकर नगर चौक पर बैरिकेड्स लगाकर कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया। इसके बावजूद कार्यकर्ता बैरिकेड्स तोड़कर उसके ऊपर चढ़कर कांग्रेस कार्यालय की तरफ निकले। इस वजह से पुलिस और भाजयुमो कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नोक झोंक भी हुई । कार्यकर्ता जमीन पर बैठकर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।






भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने अमर उजाला से खास बातचीत में कहा कि हमने कांग्रेस के घिनौने कृत्य के लिये राहुल गांधी का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने अर्धनग्न कर विदेशों में भारत का अपमान किया है। उनके इस कृत्य के कारण एआई समिट में आये लोगों ने पिटाई की। आम जनता तो वोट के माध्यम से कांग्रेस की पिटाई तो कर ही रही है।




वहीं भाजयुमो प्रदेश मीडिया प्रभारी वासु शर्मा ने कहा कि जब देश आगे जा रहा है तो कांग्रेसियों को  किया दिक्कत है। भारत मां का अपमान होगा तो भाजयुमो सड़क पर उतरेगा। 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें