फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJYM का अनोखा प्रदर्शन: कहा- संभलकर चलें, रायपुर की सड़कों पर घूम रहे यमराज, गड्ढापुर बन गई राजधानी

Sat, 26 Aug 2023 04:55 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

भाजयुमो ने रायपुर में अनोखा प्रदर्शन किया। मोर्चा के कार्यकर्ता यमराज और चित्रगुप्त का वेश धारण कर रायपुर की सड़कों पर उतरे। राजधानी रायपुर की सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे होने पर लोगों को संभलकर चलने के लिए कहा। ऐसा नहीं करने पर जान गंवाने की बात कही।
विज्ञापन
रायपुर में भाजयुमो का अनोखा प्रदर्शन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजयुमो ने रायपुर में अनोखा प्रदर्शन किया। मोर्चा के कार्यकर्ता यमराज और चित्रगुप्त का वेश धारण कर रायपुर की सड़कों पर उतरे। राजधानी रायपुर की सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे होने पर लोगों को संभलकर चलने के लिए कहा। ऐसा नहीं करने पर जान गंवाने की बात कही। सदर बाजार, सत्ती बाजार चौक से लेकर जयस्तंभ चौक तक पैदल मार्च कर लोगों को चेताया कि आप संभलकर चलें नहीं तो जान से हाथ धो बैठ सकते हैं। कुछ दिनों तक यमराज और चित्रगुप्त ऐसी गड्ढों वाली सड़क पर ही घूमत रहेंगे। दावा करते हुए कहा कि पूरे देश-विदेश से ज्यादा रायपुर में हादसे हो रहे हैं। फिर भी राज्य सरकार मौन है। इस दौरान भूपेश सरकार और नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। 

विज्ञापन


भाजयुमो जिला अध्यक्ष गोविंद गुप्ता ने कहा कि किस रायपुर को गढ्ढापुर बना दिया गया है। आए दिन लोग गढ्ढों में गिरकर अपनी जान गंवा रहे हैं। कांग्रेस का विकास मॉडल खराब हो चुका है। आरोप लगाते हुए कहा कि ये सरकार केवल  भ्रष्टाचार करने में लगी है। निगम प्रशासन ने सड़कों में गड्ढे खोदकर रख दिए हैं। ना तो इनका काम हुआ है और ना ही इन पर कोई काम होगा। सवाल करते हुए पूछा कि क्या कांग्रेस और मेयर एजाज ढेबर रायपुर की जनता को ऐसा विकास देंगे, जिससे लोगों को जान से हाथ धोना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन


...तो यमराज घूमते रहेंगे सड़क पर
उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे। हमने इस प्रदर्शन के माध्यम से यमराज और चित्रगुप्त को रोड पर निकाल कर ये दिखाने की कोशिश की है कि अगर सरकार गढ्ढों पर ध्यान नहीं देगी, तो यमराज इसी प्रकार से रोड पर घूमते रहेंगे। लोगों की जान लेते रहेंगे। इस जान माल के नुकसान के लिए केवल कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है। यमराज और चित्रगुप्त के माध्यम से हमने लोगों को सजग रहने का संदेश दिया है। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष जयंती भाई पटेल, रायपुर ग्रामीण प्रभारी सुभाष तिवारी, भाजयुमो प्रदेश पदाअधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष आदि मौजूद रहे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें