छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर जनघोषणा पत्र जल्द ही जारी करेगी। इसी प्रक्रिया के तहत भाजपा के प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के व्यापारियों के साथ मुलाकात की।
छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर जनघोषणा पत्र जल्द ही जारी करेगी। इसी प्रक्रिया के तहत भाजपा के प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के व्यापारियों के साथ मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कामर्स से भाजपा के जनघोषणा पत्र और प्रदेश के विकास के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की और सुझाव भी मांगे।
विज्ञापन
इस दौरान कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार में उद्योग और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नीतियों के चलते व्यापार और व्यापारियों के हित पर कई निर्णण लिए गए हैं। छत्तीसगढ़ में व्यापार और उद्योग के लिए अनुकूल माहौल है।
घोषणा पत्र समिति के संयोजक अमर अग्रवाल ने कहा कि स्थानीय स्तर पर जो व्यापारी हैं, उनके हितों के प्रति विष्णुदेव के सुशासन में सर्वोच्च प्राथमिकता है। हाल ही में आई आद्योगिक नीति से छत्तीसगढ़ के लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा, ऐसी नीतियां भी निकायों में शामिल की जाएंगी। जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के हर छोटे-बड़े व्यापारियों को लाभ मिलेगा। आपके सभी सुझावों पर हमेशा गंभीरता से विचार होता आया है इस बार भी यही होगा।
विज्ञापन
भाजपा कल जारी करेगी घोषणा पत्र
भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेशाध्यक्ष किरण देव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा की उपस्थिति में कल यानी तीन फरवरी को दोपहर 12 बजे नगरीय निकाय का घोषणा पत्र जारी किया जायेगा। इस अवसर पर नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, घोषणा पत्र समिति के संयोजक अमर अग्रवाल, सह संयोजक सुनील सोनी सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहेंगे।