BJP three day training camp in Mainpat ambikapur: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मैनपाट में आज सोमवार से भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है।
BJP three day training camp in Mainpat ambikapur: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मैनपाट में आज सोमवार से भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है। इस शिविर में शामिल होने के लिये मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर से ट्रेन से सरगुजा के लिए रवाना हुए। सीएम ट्रेन यात्रा को लेकर काफी उत्साहित दिखे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रेन की यात्रा हमेशा स्मृतियों को ताजा कर देती है।
विज्ञापन
इस दौरान सीएम साय के साथ उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी मौजूद रहे। 7 से 9 जुलाई तक होने वाले इस दिन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर से पहले बीजेपी नेताओं ने बायोडायवर्सिटी पार्क में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिये पहुंचे सांसदों, विधायकों, मंत्रियों और संगठन पदाधिकारियों ने पौधारोपण किया।