बीजापुर जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-6 गंगालुर सीट पर प्रत्याशी घोषित करने के बाद आज अचानक भाजपा ने प्रत्याशी बदलकर उस सीट पर दूसरे उम्मीदवार को मैदान उतारा है। भाजपा के अचानक उम्मीदवार बदलने से राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं, दूसरी ओर बीजापुर की दस जिला पंचायत की सीटों पर अब गंगालुर सीट पर कड़ा मुकाबला होना तय माना जा रहा है।
बता दें कि बुधवार को भाजपा ने बीजापुर जिले के दस जिला पंचायत सदस्यों के नामों की सूची कर अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया था। भाजपा ने गंगालुर जिला पंचायत की सीट से सरपंच राजू कलमु को अपना उम्मीदवार बनाया था। लेकिन आज अचानक बदलते घटनाक्रम के साथ भाजपा ने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 6 गंगालुर के प्रत्याशी व गंगालुर के वर्तमान सरपंच राजू कलमु की जगह गौतम राव की अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। गंगालुर सीट अनारक्षित मुक्त है।
भाजपा के अचानक उम्मीदवार बदलने से राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं, दूसरी ओर बीजापुर की दस जिला पंचायत की सीटों पर अब गंगालुर सीट पर कड़ा मुकाबला होना तय माना जा रहा है। इस सीट पर पहले ही कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी नहीं उतार कर निर्दलीय प्रत्याशी सोमलु हेमला को अपना समर्थन दिया है। वहीं, अब सीपीआई ने भी गंगालुर सीट से निर्दलीय सोमलु को अपना समर्थन देकर चुनावी मुकाबले को रोचक बना दिया है।