Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने 'अमृत भारत स्टेशन योजना'के तहत छत्तीसगढ़ के तीन प्रमुख रेलवे स्टेशनों के आधुनिक पुनर्विकास और आकर्षक स्वरूप में तैयार होने पर पीएम नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया है।
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने 'अमृत भारत स्टेशन योजना'के तहत छत्तीसगढ़ के तीन प्रमुख रेलवे स्टेशनों के आधुनिक पुनर्विकास और आकर्षक स्वरूप में तैयार होने पर पीएम नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये इन पुनर्विकसित स्टेशनों के लोकार्पण किया।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश महामंत्री जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारतीय रेल का अभूतपूर्व आधुनिकीकरण हो रहा है। छत्तीसगढ़ को बुनियादी ढाँचे और सुगमता के क्षेत्र में लगातार नई सौगातें मिल रही हैं। इसी कड़ी में प्रदेश के तीन रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस कर नया व आकर्षक रूप दिया गया है, जिसमें बालोद रेलवे स्टेशन भी प्रमुखता से शामिल है। बालोद एवं अन्य रेलवे स्टेशनों का यह नया स्वरूप न केवल यात्रियों को आधुनिक सुविधाएँ प्रदान करेगा बल्कि स्थानीय व्यापार, पर्यटन और रोजगार को भी एक नई गति देगा।
उन्होंने कहा कि बालोद रेलवे स्टेशन को जिस आकर्षक और भव्य ढंग से पुनर्विकसित किया गया है, वह क्षेत्र की जनता के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। रेलवे स्टेशनों का यह कायाकल्प नए भारत की बदलती तस्वीर और छत्तीसगढ़ के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता का जीवंत प्रमाण है। बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने और छत्तीसगढ़ के विकास को नई ऊँचाई देने के लिए प्रदेश महामंत्री जैन ने समस्त प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का आभार जताया है।