बीजापुर जिले की ग्रामीण सत्ता पर काबिज होने के लिए बीजापुर भाजपा संगठन ने कमर कस ली है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव व संगठन महामंत्री पवन साय के अनुमति के बाद भाजपा ने जिले के दस जिला पंचायतों व चार जनपद पंचायतों के सदस्यों की सूची जारी कर दी है। वहीं, कांग्रेस ने अब तक अपनी सूची जारी नहीं की है। कांग्रेस एक-दो दिनों में अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकती है।
भाजपा ने जिला पंचायत क्षेत्र-1 तिमेड से कविता कोर्राम, जिला पंचायत क्षेत्र-2 मद्देड़ से पेरे पुलैया, जिला पंचायत क्षेत्र-3 बेदरे से प्रीति आरकी, जिला पंचायत क्षेत्र-4 जांगला से चैतूराम लेकाम, जिला पंचायत क्षेत्र-5 नेलसनार से समन्तीन कोरसा, जिला पंचायत क्षेत्र-6 गंगालुर से राजू कलमु, जिला पंचायत क्षेत्र-7 नैमेड से जमुना सकनी, जिला पंचायत क्षेत्र-8 तोयनार से मैथ्यूस कुजूर, जिला पंचायत क्षेत्र-9 आवापल्ली से शंकरैया माड़वी व जिला पंचायत क्षेत्र-10 पामेड़ से जानकी कोरसा को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है। वहीं, भाजपा ने जनपद पंचायत बीजापर, उसूर, भोपालपटनम व भैरमगढ़ के सदस्यों के नामों का भी ऐलान कर सूची जारी कर दी है।