फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: बीजापुर में भाजपा ने जिपं व जपं सदस्यों की लिस्ट जारी की, कांग्रेस ने नहीं खोले पत्ते

Wed, 29 Jan 2025 09:04 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने दस जिला पंचायत सदस्यों और चार जनपद पंचायतों के नामों का एलान करते हुए सूची जारी कर दी है। वहीं, कांग्रेस ने अब तक अपनी सूची जारी नहीं की है। 
 
विज्ञापन
bjp flag
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर जिले की ग्रामीण सत्ता पर काबिज होने के लिए बीजापुर भाजपा संगठन ने कमर कस ली है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव व संगठन महामंत्री पवन साय के अनुमति के बाद भाजपा ने जिले के दस जिला पंचायतों व चार जनपद पंचायतों के सदस्यों की सूची जारी कर दी है। वहीं, कांग्रेस ने अब तक अपनी सूची जारी नहीं की है। कांग्रेस एक-दो दिनों में अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकती है। 

विज्ञापन


भाजपा ने जिला पंचायत क्षेत्र-1 तिमेड से कविता कोर्राम, जिला पंचायत क्षेत्र-2 मद्देड़ से पेरे पुलैया, जिला पंचायत क्षेत्र-3 बेदरे से प्रीति आरकी, जिला पंचायत क्षेत्र-4 जांगला से चैतूराम लेकाम, जिला पंचायत क्षेत्र-5 नेलसनार से समन्तीन कोरसा, जिला पंचायत क्षेत्र-6 गंगालुर से राजू कलमु, जिला पंचायत क्षेत्र-7 नैमेड से जमुना सकनी, जिला पंचायत क्षेत्र-8 तोयनार से मैथ्यूस कुजूर, जिला पंचायत क्षेत्र-9 आवापल्ली से शंकरैया माड़वी व जिला पंचायत क्षेत्र-10 पामेड़ से जानकी कोरसा को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है। वहीं, भाजपा ने जनपद पंचायत बीजापर, उसूर, भोपालपटनम व भैरमगढ़ के सदस्यों के नामों का भी ऐलान कर सूची जारी कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें