फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: धर्मांतरण पर भाजपा विधायक का बड़ा कदम, चार महिलाओं की 'घर वापसी', जगन्नाथ सेना का गठन

Sun, 03 Aug 2025 01:41 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने स्वयं महिलाओं के पैर धोकर, उन्हें शॉल और श्रीफल भेंट कर हिंदू धर्म में पुनः प्रवेश दिलाया। यह पहल हाल ही में उनके द्वारा गठित ‘जगन्नाथ सेना’ के तहत की गई।
विज्ञापन
धर्मांतरण पर भाजपा विधायक का बड़ा कदम, चार महिलाओं की 'घर वापसी' - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्मांतरण को लेकर देश और प्रदेश में मचे राजनीतिक और सामाजिक बवाल के बीच भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने बड़ा कदम उठाते हुए चार महिलाओं की 'घर वापसी' कराई। रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने स्वयं महिलाओं के पैर धोकर, उन्हें शॉल और श्रीफल भेंट कर हिंदू धर्म में पुनः प्रवेश दिलाया। यह पहल हाल ही में उनके द्वारा गठित ‘जगन्नाथ सेना’ के तहत की गई।
विज्ञापन


भाजपा विधायक ने बताया कि ‘जगन्नाथ सेना’ हर रविवार सुबह 9 से 11 बजे तक धर्मांतरण के विरोध में सक्रिय अभियान चलाएगी। इसका उद्देश्य धर्मांतरण रोकना और जन-जागरूकता फैलाना है। इससे पहले विधायक पुरंदर मिश्रा ने कुंदरापारा से मधुपिल्लै चौक तक पद यात्रा निकाल कर धर्मांतरण के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि उड़िया बस्तियों में हो रहे धर्मांतरण की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने जगन्नाथ सेना के गठन का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण की जानकारी मिलते ही हम शासन-प्रशासन को सूचना देंगे और मिशनरी गतिविधियों को रोकने का काम जगन्नाथ सेना करेगी।

कांग्रेस पर किया कटाक्ष
कांग्रेस की ओर से पूछे गए सवाल, "जब भाजपा के पास RSS और बजरंग दल जैसे संगठन हैं, तो ‘जगन्नाथ सेना’ की जरूरत क्यों?" के जवाब में मिश्रा ने कहा कि जब हम खाना खाते हैं तो चावल, सब्जी के साथ चटनी भी खाते हैं। जगन्नाथ सेना वही चटनी बनने का काम करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा सीबीआई जांच शक्तियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर किए जाने पर भी विधायक ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो जैसा करेगा, वैसा भरेगा। जो अपराध करेगा, उसे दंड मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें