फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी मेयर प्रत्याशी मिनल चौबे का सघन जनसंपर्क: बोलीं- रायपुर का विकास हमारी प्राथमिकता, घोटाले की होगी जांच

Mon, 03 Feb 2025 06:36 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

CG Nikay Chunav 2025, raipur nagar nigam Election 2025: रायपुर महापौर प्रत्याशी मिनल चौबे ने सोमवार को अपने चुनावी दौरे की शुरुआत रायपुर उत्तर विधानसभा के डीआरएम  ऑफिस से की।
विज्ञापन
बीजेपी मेयर प्रत्याशी मिनल चौबे का सघन जनसंपर्क - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG Nikay Chunav 2025, raipur nagar nigam Election 2025: रायपुर महापौर प्रत्याशी मिनल चौबे ने सोमवार को अपने चुनावी दौरे की शुरुआत रायपुर उत्तर विधानसभा के डीआरएम  ऑफिस से की। उनके साथ जनसंपर्क रैली में उत्तर विधानसभा विधायक पुरंदर मिश्रा भी मौजूद रहे। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने कई जगह जनता से बातचीत भी की। 

विज्ञापन




मीनल ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान आप सभी से मिल रहे स्नेह और आशीर्वाद से अभिभूत हूं। उम्मीद करती हूं कि इस बार रायपुर नगर निगम में भाजपा का महापौर और अधिक से अधिक भाजपा पार्षद जीत कर आएंगे। रायपुर नगर निगम को लेकर हमारा एजेंडा साफ है। रायपुर निगम के सर्वांगीण विकास ही हमारी प्राथमिकता है। विकास से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जायेगा। निगम की बंदरबांट पर नकेल कसी जाएगी। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले पांच साल में हुई गड़बड़ियों और घोटालों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




15 वर्षों में कांग्रेस ने की रायपुर निगम की दुर्गति: पुरंदर मिश्रा
रायपुर उत्तर विधानसभा से भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने चौबे और उत्तर विधानसभा के वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनता से आशीर्वाद मांगा। इस दौरान विधायक पुरंदर मिश्रा ने तल्ख तेवर दिखाते हुए कहा कि भाजपा का मूल मंत्र है विकास। दावा करते हुए  कहा कि हमने जन घोषणापत्र में किए वादों को एक-एक कर पूरा करने का कार्य किया है। वहीं रायपुर नगर निगम में 15 वर्षों से कांग्रेस का कब्जा रहा, लेकिन यह रायपुर निगम का दुर्भाग्य है कि इतने अवसर देने के बाद भी जनता को मायूसी के अलावा कुछ नहीं मिला। रायपुर निगम की हालत खस्ताहाल है। कांग्रेसी महापौरों की कारगुज़ारियों से जनता ऊब चुकी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें