फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा घोषणा पत्र समिति की बैठक, अमर अग्रवाल बोले- शहर विकास को समर्पित

Sat, 25 Jan 2025 02:29 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। चुनाव को लेकर भाजपा ने घोषणा पत्र समिति की बैठक की। प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में नगरीय निकाय चुनाव घोषणा पत्र समिति की बैठक हुई।
विज्ञापन
भाजपा घोषणा पत्र समिति की बैठक सम्पन्न - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। चुनाव को लेकर भाजपा ने घोषणा पत्र समिति की बैठक की। प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में नगरीय निकाय चुनाव घोषणा पत्र समिति की बैठक हुई। जिसमें प्रमुख रूप से भाजपा समिति के संयोजक पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, सह संयोजक-विधायक सुनील सोनी उपस्थित थे। 
विज्ञापन


बैठक में घोषणा पत्र समिति के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई और समिति के सदस्यों से सुझाव लिए गये। समिति के संयोजक पूर्व मंत्री व विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि नगर निगमों के समग्र विकास के हमारा घोषणा पत्र महत्वपूर्ण दस्तावेज होगा। हमारी जीत नगरीय निकाय चुनाव में विशाल होगी। 

जिसे ध्यान में रखते हुए यह घोषणा पत्र तैयार किया जा रहा है, जो शहरों के विकास के स्वरूप को समर्पित होगा। बैठक में पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय, चन्द्रशेखर साहू, विधायक नीलकंठ टेकाम, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, प्रवक्ता दीपक म्हस्के, शशांक शर्मा, पूर्व महापौर सफीरा साहू, अंबिका यदु, उज्जवल दीपक, हेमंत पाणिग्रही शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें