फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: 'द कश्मीर फाइल्स' पर रायपुर में बवाल, भाजपा नेताओं का आरोप- थिएयटर खाली फिर भी लौटाए जा रहे दर्शक

Mon, 14 Mar 2022 08:30 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ भाजपा के कुछ नेताओं ने आरोप लगाया है कि रायपुर के मल्टीप्लेक्स 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म के दर्शकों को वापस लौटा रहे हैं जबकि थिएटर खाली हैं।
विज्ञापन
The Kashmir Files - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर से कश्मीरी पंडितों के पलायन पर बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स को दर्शकों की ओर से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। देश के कुछ राज्यों ने तो इस फिल्म को टैक्स फ्री भी कर दिया है। लेकिन, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इसी फिल्म को लेकर विवाद सामने आया है।

विज्ञापन


भाजपा के कुछ नेता रायपुर में यह फिल्म देखने गए थे। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने हंगामा कर दिया और आरोप लगाया कि मल्टीप्लेक्स पीवीआर में सीटें खाली रहने के बाद भी टिकट नहीं दी जा रही हैं और हाउसफुल का बोर्ड लगा दिया गया है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।

भाजपा नेताओं के अनुसार कुछ लोगों को टिकट नहीं मिल पाया था। पीवीआर कर्मचारी हाउसफुल होने की बात कह रहे थे। लेकिन जब अंदर गए तो देखा कि पूरा हॉल खाली पड़ा था। भाजपा नेता अमरजीत छाबड़ा ने कहा कि हॉल खाली था और बाहर लोगों को वापस लौटाया जा रहा था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसलिए हमने अपनी ओर से इसका विरोध किया। इसके जवाब में थिएटर संचालक ने सफाई दी है कि प्रशासन की ओर से 50 फीसदी क्षमता के साथ फिल्म दिखाने की अनुमति है। इसलिए आधी टिकट की बिक्री हो जाने के बाद हाउसफुल का बोर्ड लगा दिया गया था।

छह राज्यों में टैक्स फ्री हो चुकी है यह फिल्म
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को चारों ओर से सराहना मिल रही है। ये फिल्म दर्शकों के दिल को तो छू ही रही है, साथ ही राज्य सरकारों द्वारा भी इसे सराहा जा रहा है। इस समय यह फिल्म देशभर के सिनेमाघरों में छाई है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा कलेक्शन कर रही है और राज्य सरकारें भी फिल्म को बढ़ावा दे रही हैं। हरियाणा, गुजरात, मध्यप्रेदश, कर्नाटक और गोवा के बाद अब त्रिपुरा सरकार ने भी फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है। कुल मिलाकर इसे अब तक 6 राज्यों में टैक्स फ्री किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें