फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजापुर में दहशत: मुखबिरी के आरोप में भाजपा नेता सत्यम पुनेम की नक्सलियों ने की हत्या, शव के पास मिला पर्चा

Tue, 14 Oct 2025 11:51 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के इलमिडी थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने एक बार फिर दहशत फैलाते हुए एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने भाजपा कार्यकर्ता सत्यम पुनेम की गला घोंटकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन
मुखबिरी के आरोप में भाजपा नेता सत्यम पुनेम की नक्सलियों ने की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के इलमिडी थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने एक बार फिर दहशत फैलाते हुए एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने भाजपा कार्यकर्ता सत्यम पुनेम की गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतक के शव के पास से नक्सलियों का एक पर्चा भी बरामद हुआ है। घटना के बाद इलाके में दहशत का व्याप्त है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मृतक सत्यम पुनेम उसूर ब्लाक के ग्राम मुजलाकांकेर का निवासी है। बीते दो दशकों से भाजपा संगठन से जुड़े हुए थे। सूत्रों के मुताबिक घटना बीती रात की है जब नक्सली सत्यम पुनेम के घर पहुंचे और उन्हें जबरन बाहर बुलाया। इसके बाद उनकी रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। सुबह जब ग्रामीणों ने शव देखा तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक के शव के पास से नक्सलियों का एक पर्चा भी बरामद हुआ है, जिसमें मद्देड एरिया कमेटी ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। पर्चे में भाजपा नेता सत्यम पुनेम पर पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें