फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: कांग्रेस के 9 सवाल के जवाब में बीजेपी ने पूछे 27 सवाल, कहा- 10 हजार किसानों के बच्चों ने की आत्महत्या

Sat, 27 May 2023 06:34 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के 9 सवालों के जवाब में बीजेपी ने 27 सवाल कांग्रेस से पूछे हैं। छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने आज बीजेपी कार्यालय एकात्म परिसर में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए 9 सवालों के जवाब में 27 सवाल पूछे। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि कांग्रेस के साढ़े चार साल के कार्यकाल में 10 हजार किसानों और गरीबों के बच्चों ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस लेते बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के 9 सवालों के जवाब में बीजेपी ने 27 सवाल कांग्रेस से पूछे हैं। छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने आज बीजेपी कार्यालय एकात्म परिसर में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए 9 सवालों के जवाब में 27 सवाल पूछे। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि कांग्रेस के साढ़े चार साल के कार्यकाल में 10 हजार किसानों और गरीबों के बच्चों ने आत्महत्या की है। कुल 28 हजार लोगों ने आत्महत्या की है, जिसमें से 10 हजार गरीब, किसान परिवार के बच्चे शामिल हैं। इसका कांग्रेस सरकार को जवाब देना चाहिए। 

विज्ञापन




उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में रोजगार का हाल बेहाल है। भूपेश बघेल ने 10 लाख रोजगार देने का वादा किया था, जो अब तक अधूरा है। प्रदेश में मनरेगा का बुरा हाल है। राज्य सरकार पर कई गंभीर आरोप आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस हमारे 27 सवालों के जवाब में कांग्रेस के 9 सवाल समाहित है। केंद्र के 9 साल पूरे होने पर कहा कि जब भी देश कोई उपलब्धि हासिल करता है, कांग्रेस के पेट में दर्द होता है। इसलिए कांग्रेस इस प्रकार के सवाल उठा रही है। 

हर सवाल के जवाब में तीन सवाल 
बीजेपी ने कहा कि केन्द्र सरकार की उपलब्धियों और कार्ययोजनाओं का ब्योरा लेकर महासम्पर्क अभियान के दौरान सीधे जनता के बीच जाएगी। उन्हें केन्द्र सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं व कार्यों से अवगत कराएगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने कांग्रेस के सवालों के जवाब में सिलसिलेवार 27 सवाल करते हुए कहा है कि कांग्रेस के सवालों का सवाल ही जवाब है। उन्होंने कहा कि रायपुर आए कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी की इस मांग से भूपेश बघेल सहमत हैं कि कांग्रेस के लिये देश में अलग कानून हो? बीजेपी ने 9 सवाल के जवाब में हर सवाल पर तीन-तीन सवाल किए। 
विज्ञापन



कथित महंगाई-बेरोजगारी के आसमान छूने पर
1.    छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने 2 हजार करोड़ रूपये का महंगा शराब घोटाला क्यों किया?
2.    छत्तीसगढ़ में चपरासियों के 95 पदों के लिए दो लाख आवेदन जमा हो रहे हैं, तो भूपेश- सरकार के 10 लाख लोगों को रोजगार देने का वादा कहां खो गया? झूठ क्यों बोला?
3.    पेट्रोल- डीजल पर वेट कम कर छत्तीसगढ़ की सरकार ने जनता को राहत क्यों नहीं दी?

कृषि कानून संबंधी आरोपों पर :
4. छत्तीसगढ़ में करीब एक हजार किसानों ने कांग्रेस शासन में आत्महत्या की है। इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शर्मिंदा क्यों नहीं हैं? क्यों मृत किसानों के परिजनों को मुआवजा नहीं दिया?
5. छत्तीसगढ़ के किसानों/मजदूरों के 10 हजार बच्चों ने पिछले 4 वर्ष में रोजगार आदि नहीं मिलने पर आत्महत्या कर ली। मुख्यमंत्री बघेल ने इसकी जिम्मेदारी लेकर इस्तीफा क्यों नहीं दिया?
6. आदिवासी/किसानों के 25 हजार से अधिक बच्चे इलाज के अभाव में छत्तीसगढ़ में मर गए। इसके लिए भूपेश बघेल पर मुकदमा चलना चाहए या नहीं? 

एलआईसी/एसबीआई के बारे में कांग्रेस के झूठ पर
7. एलआईसी-सीबीआई में जनता का एक भी पैसा नहीं डूबा है। इन संस्थानों की साख को नुकसान पहुंचाने के लिए राहुल गांधी और भूपेश बघेल को सजा होनी चाहिए या नहीं?
8. सुप्रीम कोर्ट ने हिंडनबर्ग मामले में केन्द्र सरकार को क्लीन चिट दी है। ऐसे में विदेशी दुष्प्रचार का हिस्सा बन भारत को बदनाम करने की साजिश रचने पर राहुल गांधी, भूपेश बघेल समेत कांग्रेस नेताओं पर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए या नहीं?
9. अदाणी मामले में सुप्रीम कोर्ट की क्लीन चिट के बाद, यह तय हो गया है कांग्रेस ने संसद का समय बरबाद किया   क्या राहुल गांधी और उन्हें सपोर्ट करने भूपेश बघेल देश से माफी मांगेंगे?

चीन संबंधी सवालों पर 
10. चीन की कम्युनिस्ट पार्टी से एमओयू करने वाले राहुल गांधी भारत के देशद्रोही हैं या नहीं?
11. भारत के साथ युद्ध जैसी स्थिति में चीनी राजदूत से मिलने वाले संदिग्ध राहुल गांधी को युद्ध अपराधी घोषित किया जाए या नहीं?
12. चीन से युद्ध जैसी स्थिति में भारत के सरेंडर हो जाने की घोषणा करने वाले कांग्रेस नेताओं का देशनिकाला होना चाहिए या नहीं?

टुकड़े-टुकड़े गैंग पर 
13. आजादी के समय भारत के दो (बाद में तीन) टुकड़े करने वाली कांग्रेस को डूब मरने के लिए और कितना पानी चाहिए?
14. टुकड़े-टुकड़े गैंग के कन्हैया कुमार जैसे अपराधियों को कांग्रेस में शामिल करने की क्या सजा होनी चाहिए?
15. जम्मू कश्मीर में दो विधान-दो निशान बनाने वाली, अनुच्छेद 370 को बहाल करने वाली  कांग्रेस की मान्यता रद्द होनी चाहिए या नहीं?

कांग्रेस के सामाजिक अन्याय पर
16. आदवासी-ओबीसी आरक्षण के खिलाफ मुकदमा लड़ने वाले को पुरस्कृत करने के लिए भूपेश बघेल से कैसा सलूक किया जाना चाहिए?
17. ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा देने के खिलाफ वोट करने वाली कांग्रेस बताए कि संपूर्ण साहू (तेली) समाज को गाली देने के सजायाफ्ता अपराधी राहुल गांधी ने क्या राजीव मितान सामाजिक न्याय योजना के तहत गाली दी थी?
18. भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को ‘अपमानजनक शब्द’ कहकर अपमानित करने वाले कांग्रेस नेता के खिलाफ कांग्रेस ने क्या कार्रवाई की?

संवैधानिक संस्थाओं को कथित कमजोर करने संबंधी सवाल 
19. सुप्रीम कोर्ट ने सोनिया गांधी के प्रभुत्व वाली मननोहन सिंह सरकार का ‘पिंजरे का तोता’ कहा था सीबीआई को. इसके लिए क्या सजा मिलनी चाहिए कांग्रेस को?
20. शाहबानों को सुप्रीम कोर्ट से मिला चंद रुपए का निर्वाह भत्ता, उस गरीब मुस्लिम महिला का निवाला छीनने सुप्रीम कोर्ट का फैसला बदल देने वाली कांग्रेस अपने इस कृत्य पर शर्मिदा है या नहीं?
विज्ञापन

21. मनमोहन सिंह सरकार के अध्यादेश को सदन के बाहर सरेआम फाड़ देने वाले राहुल गांधी की बदतमीजी की क्या सजा होनी चाहिए?

मनरेगा के सवाल पर 
22. मनरेगा में भी भ्रष्टाचार करने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सजा क्यों नहीं मिलनी चाहिए?
23. छत्तीसगढ़ के मजदूरों-मेहनतकशों के पैसों को 10 जनपथ भेजने वाली भूपेश बघेल की ‘एटीएम सरकार’ मजदूरों को उनके हक का पैसा कब वापस करेगी?
24. पंचायतों के विकास के लिए मिले पैसों से घोटाला करने वाले भूपेश बघेल को इसकी सजा कितनी हो?
कोविड संबंधी सवालों पर 
25. कोविड काल में सैकड़ों रूपये किलो टमाटर खरीदने वाली भूपेश सरकार और कांग्रेस को झूठे सवाल उठाते शर्म क्यों नहीं आती?
26. कोरोना सेस का 700 करोड़ रुपए भूपेश बघेल राहुल गांधी को दे आए या प्रियंका वाड्रा को?
27. कोरोना वैक्सीन के भारतीय टीकों को बदनाम करने और टीकाकरण में भी जाति आधारित भेदभाव करने वाली भूपेश सरकार अपनी करतूतों के लिए कब शर्म महसूस करेगी?

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें