फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ : टीकाकरण प्रमाणपत्र पर सीएम की फोटो को लेकर भिड़ी भाजपा व कांग्रेस

Sun, 23 May 2021 09:26 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, रायपुर

सार

  • 18-44 आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण के लिए राज्य सरकार ने लॉन्च किया है एप
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीनेशन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 टीकाकरण के डिजिटल प्रमाणपत्र में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तस्वीर के इस्तेमाल को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच वाकयुद्ध छिड़ गया है। भाजपा ने जहां इस कदम की आलोचना की है तो वहीं कांग्रेस ने कहा, इसमें कुछ भी गलत नहीं है।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ सरकार ने 18-44 आयु वर्ग के टीका लाभार्थियों के पंजीकरण के लिए अपना पोर्टल ‘सीजी टीका’12 मई को लॉन्च किया है। इसके जरिये पंजीकरण व टीकाकरण करवाने वालों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तस्वीर वाला डिजिटल प्रमाण पत्र दिया जा रहा है।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने कहा, राज्य में 18-44 आयु वर्ग के टीकाकरण का खर्च बघेल सरकार वहन कर रही है। इसलिए यह अब केंद्र का कार्यक्रम नहीं है। अब जब यह राज्य का कार्यक्रम बन गया है तो प्रमाणपत्रों पर मुख्यमंत्री की फोटो होने में कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


हालांकि, भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं को टीका लगाने के बजाय फोटो प्रचार पर अधिक ध्यान दे रही है। उन्होंने जो एप्लिकेशन लॉन्च किया है वह क्रैश हो गया है। पूरा देश केंद्र के एप का इस्तेमाल कर रहा है। वह बढ़िया चल रहा है, लेकिन सिर्फ फोटो की नौटंकी के लिए बघेल सरकार ने अपना एप लॉन्च किया है। उन्होंने कहा, यह भी देखना होगा कि राज्य सरकार द्वारा जारी प्रमाणपत्र वाले विदेश यात्रा के लिए पात्र होंगे या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें