जीत को लेकर विजय बघेल का बड़ा बयान
दुर्ग सांसद और भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने जीत का दावा करते हुए कहा कि रिकॉर्ड मातों से जीत होगी। छत्तीसगढ़ में पूरी 11 की 11 सीट जीतेंगे। आंकड़े बता रहे केंद्र में एनडीए की सरकार बन रही है।
इस बार हमारी 400 सीट: डिप्टी सीएम विजय शर्मा
पूर्व उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने एक बार फिर कहा कि 150 से अधिका सीटों पर भाजपा आगे हैं। एक लक्ष्य के साथ कार्यकर्ताओं ने पसीना बहाया है। पीएम मोदी का नाम पूरे देश में है। इस बार हमारी 400 सीट होंगी।
देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने वाली: कांग्रेस प्रत्याशी
बिलासपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने दावा करते हुए कहा कि देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है। आज जनमत आ रहा है। पिछले 10 साल में बेरोजगारी, महंगाई इन सब का जवाब आज जनता देगी। मोदी सरकार का गुड बाय का समय आ गया है। हम आश्वस्त हैं।
एग्जिट पोल परिणाम के बाद भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने की थी टिप्पणी
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पूरे देश का आशीर्वाद भाजपा को मिलेगा, यह शुरू से ही स्पष्ट था। देश चाहता है कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार बागडोर संभाले। छत्तीसगढ़ में 11 की 11 सीटें आ रही है।
कांग्रेस उम्मीदवार और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि एक बात सामान्य है, जो सभी मीडिया में दिखाई दिया और वह है कि सभी ने दक्षिणी राज्यों से शुरुआत की। 4 जून को परिणाम आएंगे। अभी सवाल सिर्फ टीआरपी का है।