पत्रकार विनोद वर्मा की गिरफ्तारी मामले में छत्तीसगढ़ भाजपा ने प्रेस कान्फ्रेंस कर अपना रुख स्पष्ट किया और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल तथा विनोद वर्मा के रिश्ते पर सवाल उठाया। भाजपा के भाटापारा विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि यह मामला ब्लैकमेलिंग का है इसलिए इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। उन्होंने पत्रकार विनोद वर्मा को कांग्रेस का एजेंट बताया और कहा कि भूपेश बघेल से उनका क्या रिश्ता है।
राज्य सरकार के जिन पीडब्ल्यूडी मंत्री राजेश मूणत पर सेक्स सीडी के आरोप लगे हैं उन्होंने भी सामने अाकर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि मुझे सोशल मीडिया के माध्यम से ही जानकारी मिली की मेरे नाम से कोई सीडी जारी हुई है। मैं साफ कर देना चाहता हूं की इस तरह की कोई भी सीडी पूरी तरह फर्जी है।
उन्होंने सरकार को चुनौती दी कि अगर ऐसी कोई सीडी है तो उसको लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जाए। वहीं जब भाजपा नेताओं से सवाल पूछा गया कि क्या सेक्स सीडी में नाम आने के बाद राजेश मूणत इस्तीफा देंगे तो वे इसे टाल गए। इस दौरान मीडिया के कई सवालों को भाजपा नेता टालते हुए नजर आए।