फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur : राज्योत्सव के दौरान भड़क गए शहर के प्रथम नागरिक, खुशामद के बाद शांत हुआ गुस्सा

Wed, 02 Nov 2022 12:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

Bilaspur : छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना हुए आज 22 वर्ष पूरे हो चुके हैं। इस दौरान पूरे प्रदेश में राज्योत्सव मनाया जा रहा है। बिलासपुर के पुलिस लाइन स्थित मैदान पर भी राज्योत्सव पर बिलासपुर के आधे से अधिक विभागों की झांकियां लगाई गईं।
विज्ञापन
महापौर रामशरण यादव (दाएं)... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना हुए आज 22 वर्ष पूरे हो चुके हैं। इस दौरान पूरे प्रदेश में राज्योत्सव मनाया जा रहा है। बिलासपुर के पुलिस लाइन स्थित मैदान पर भी राज्योत्सव पर बिलासपुर के आधे से अधिक विभागों की झांकियां लगाई गईं।

विज्ञापन


संसदीय सचिव के आतिथ्य में बिलासपुर राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया लेकिन कार्यक्रम के दौरान एक अजीबोगरीब घटना भी हो गई जहां कार्यक्रम में तवज्जो में न मिलने पर शहर के महापौर रामशरण यादव बिफर पड़े।

दर्शक दीर्घा में बैठकर रामशरण यादव ने मंचस्थ होने से इनकार तक कर दिया। इस दौरान मान मनौव्वल के लिए पहुंचे लोगों को भी जमकर खरी-खोटी सुना दी। लाख कोशिशों के बाद रामचरण यादव का गुस्सा शांत हुआ। फिर उन्होंने मंच पर बैठकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें