फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: बलौदाबाजार हिंसा में घायल जवान के जल्दी ठीक होने की कामना, सीएम ने बेहतर उपचार के दिए निर्देश

Tue, 11 Jun 2024 05:00 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

सार

मुख्यमंत्री ने घायल जवान के स्वास्थ्य लाभ की कामना की सीएम के निर्देश पर बिलासपुर मे अधिकारियों ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर घायल जवान का हाल जाना और बेहतर इलाज के निर्देश दिये। 
विज्ञापन
सीएम ने बेहतर उपचार के दिए निर्देश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री ने घायल जवान के स्वास्थ्य लाभ की कामना की सीएम के निर्देश पर बिलासपुर मे अधिकारियों ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर घायल जवान का हाल जाना और बेहतर इलाज के निर्देश दिये। दरअसल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बलौदाबाजार हिंसा में घायल पुलिस जवान संदीप खलको के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री के निर्देश पर खलको के बेहतर इलाज के लिए उन्हे अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस दौरान आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर अवनीश शरण व एसपी रजनीश सिंह ने अस्पताल का दौरा कर खलको की कुशलक्षेम पूछी। खलको की हालत ठीक है। उन्होंने अधिकारियों से बातचीत करते हुए घटना के बारे में बताया। 

 

आइजी और कलेक्टर एसपी ने इलाज कर रहे डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन से भी चर्चा की और बेहतर से बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। डॉक्टरों ने बताया की घटना में खलको के जबड़े और आंख में चोट लगी है। उन्हें भर्ती कर जांच और इलाज शुरू कर दिया गया है। बाकी उनका स्वास्थ्य ठीक है। आईजी और कलेक्टर ने घायल जवान की सहायता के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी नियुक्त कर दिए हैं।अधिकारियों ने घायल जवान के परिवार जनों से भी मुलाकात कर उन्हें ढाढस बंधाया। इस अवसर पर एसडीएम पीयूष तिवारी सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें