फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: बेलतरा में दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, पसरा मातम

Fri, 19 Jun 2026 06:01 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

बिलासपुर में रतनपुर क्षेत्र के बेलतरा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। कोयले से भरा एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई।
 
विज्ञापन
हादसे में दो लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर में रतनपुर क्षेत्र के बेलतरा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। कोयले से भरा एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतक संदीप रजक (23 वर्ष) और प्रदीप रजक (20 वर्ष) बेलतरा निवासी थे। वे कुश कुमार रजक के पुत्र थे और शिवम मोटर्स में काम करते थे। दोनों भाई मजदूरी कर परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वे रोज की तरह काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे। रात करीब आठ बजे वे बेलतरा पेट्रोल पंप के पास पहुंचे। तभी कोरबा की ओर से आ रहा ट्रेलर अनियंत्रित हो गया। ट्रेलर डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गया। इसी दौरान दोनों भाई ट्रेलर की चपेट में आकर उसके नीचे दब गए।

राहत कार्य और जांच
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और ग्रामीण जमा हो गए। रतनपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। लोडर मंगवाकर दोनों भाइयों के शवों को बाहर निकाला गया। पंचनामा के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शुक्रवार को उनका पीएम कराया गया। पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह और पुलिस उपाधीक्षक नूपुर उपाध्याय ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने यातायात व्यवस्था संभालकर हाईवे पर आवागमन बहाल कराया।
विज्ञापन


परिवार पर दुखों का पहाड़
पुलिस की प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार ट्रेलर हादसे का कारण बनी। दोनों भाइयों की मौत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और अपनों के शव देखकर उनकी आंखें नम हो गईं। ग्रामीणों ने बताया कि संदीप और प्रदीप मेहनती युवक थे। वे परिवार का पालन-पोषण करते थे। एक ही झटके में परिवार के दो कमाऊ सदस्यों की मौत से पूरा गांव गमगीन है।
विज्ञापन

 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें