फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में लगभग 25 लोग घायल, सभी का उपचार जारी

Sun, 02 Jun 2024 06:21 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

सार

बिलासपुर जिले में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें करीब नौ महिलाएं और तीन बच्चे सहित करीब 25 लोग घायल हो गए। गाडी में 30 लोग सवार होकर मरही माता दर्शन करने जा रहे थे।
विज्ञापन
घायलों का उपचार जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर जिले में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें करीब नौ महिलाएं और तीन बच्चे सहित करीब 25 लोग घायल हो गए। गाडी में 30 लोग सवार होकर मरही माता दर्शन करने जा रहे थे। फिलहाल घायलों को अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन



दरअसल रतनपुर थाना क्षेत्र से यह घटना की खबर सामने आई है जहां करीब 30 श्रद्धालुओं से भरी छोटा हाथी में सवार होकर श्रद्धालु मरही माता दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान रतनपुर बेलगहना के बीच ग्राम रानी बछली मोड़ के तरफ से आ रही ट्रक सीजी 15 DY 8312 से टक्कर हो गई। 
विज्ञापन


इस हादसे में करीब गाड़ी मे सवार सभी लोग घायल हो गये जिसे तत्कालिक इलाज के लिए रतनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर जाया गया लेकिन घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण 20 लोगों को बिलासपुर के सिम्स रेफर कर दिया गया। सभी घायल बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम कया के रहने वाले हैं। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों में 9 साल की दीपिका, 15 आदित्य और देवेंद्र समेत मोहित, शिवानी, रोहित, सतरूपा, नेहा और अन्य लोग शामिल हैं।
विज्ञापन


बता दें कि कवर्धा जिले में पिकअप के खाई में गिरने से 19 लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद प्रदेश में ऐसे माल वाहक वाहनों में यात्री परिवहन पर सख्ती की बात कही गई थी, लेकिन अब भी लोग छोटे माल वाहक वाहनों में बड़ी संख्या में सवार होकर जानलेवा सफर कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें