फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर में बड़ा हादसा: धड़ाम से गिरी तीन मंजिला बिल्डिंग, बच गई जान; प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

Sat, 08 Jul 2023 09:12 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर

सार

बिलासपुर शहर के मंगला चौक के पास एक तीन मंजिला बिल्डिंग गिर गई। गरिमत रही कि हादसे के दौरान बिल्डिंग में कोई मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
तीन मंजिला बिल्डिंग गिरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर शहर के मंगला चौक के पास एक बड़ा हादसा हुआ है। आज सुबह 7 बजे के आसपास एक तीन मंजिला बिल्डिंग गिर गई। देखते ही देखते पूरी की पूरी बिल्डिंग जमींदोज हो गया। बिल्डिंग में मेडिकल स्टोर और एक ज्वेलरी शॉप थी। गनीमत की बात यह है कि बिल्डिंग में हादसे के वक्त कोई मौजूद नहीं था। 

विज्ञापन


जानकारी के लिए बता दें कि बिल्डिंग के ठीक नीचे नाला निर्माण का कार्य चल रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निगम के द्वारा लापरवाही पूर्वक निर्माण किया जा रहा है। जिसका बड़ा खामियाजा आज एक घर गिरने से देखने को मिला। लोगों का कहना है कि नाला निर्माण के कारण ही घर का बेस कमजोर हुआ। जिसकी वजह से आज एक बड़ी दुर्घटना घटी। 

हादसे के बाद दुकान के मालिक विशाल गुप्ता ने बताया कि लापरवाही पूर्वक नाला खुदाई की जानकारी अधिकारियों को दी गई थी। लेकिन उनकी शिकायत को नजरअंदाज किया गया। आपको बता दें कि बिलासपुर मुंगेली मुख्य मार्ग स्थित मंगला चौक एक बेहद ही गहमागहमी वाला क्षेत्र है। यहां लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिलती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें