फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की छत पर स्टंटबाजी: युवक बोला- हमारा दबदबा है... डाल सकता, कार और ड्रोन कैमरा जब्त, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 29 Nov 2025 02:07 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

हाईकोर्ट की सख्त चेतावनी के बाद भी बिलासपुर में कार पर स्टंटबाजी नहीं थम रही है। बिलासपुर के न्यू रिवर व्यू रोड में कार की छत पर स्टंट करने का नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
बिलासपुर हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईकोर्ट की सख्त चेतावनी के बाद भी बिलासपुर में कार पर स्टंटबाजी नहीं थम रही है। बिलासपुर के न्यू रिवर व्यू रोड में कार की छत पर स्टंट करने का नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे लेकर हाईकोर्ट ने संज्ञान लेते हुए कड़ी टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा है कि रील्स बनाने के चक्कर में युवा जान जोखिम में डालकर नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। पुलिस और प्रशासन ठोस कदम नहीं उठा पा रहा है। कोर्ट ने कलेक्टर बिलासपुर, एसपी बिलासपुर और राज्य शासन से मामले में जवाब मांगा है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो नए रिवर व्यू रोड की है, जिसमें एक युवक बिना नंबर की कार पर सवार है। उसने कार की छत पर खड़े होकर रील्स बनवाया, फिर कार की बोनट पर बैठ गया। इस वीडियो को डायलॉग के साथ सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया, जिसमें कहा जा रहा है, "हमारा दबदबा है  इलाके में, हम पर कोई हाथ नहीं डाल सकता।" युवक के स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने लगा। थाना सिविल लाइन पुलिस ने वायरल वीडियो पर कार और ड्रोन कैमरा चलाने वाले की तलाश शुरू की। 

पुलिस के मुताबिक बिना नंबर प्लेट वाली सिल्वर स्विफ्ट कार में प्रसून यादव (21 साल) बोनट पर खड़ा होकर खतरनाक स्टंट कर रहा था, जबकि आदित्य राणा (18 साल) कार को जोखिमपूर्ण तरीके से चला रहा था। इस वीडियो को ओंकार पटेल (25 साल) ने ड्रोन कैमरे से रिकॉर्ड किया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिना नंबर की कार और ड्रोन कैमरा जब्त कर लिया। आरोपियों पर धारा 281, 3(5) BNS और 184, 189 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें