फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जल्दी ही नियुक्त होंगे तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की सिफारिश

Wed, 19 Aug 2026 11:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर

सार

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में तीन नए जजों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने संतोष शर्मा, सुषमा सावंत और सुधीर कुमार के नामों की सिफारिश की है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को जल्दी ही मिलेंगे तीन नए जज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में तीन न्यायिक अधिकारियों को न्यायाधीश नियुक्त किए जाने की सिफारिश की है। 18 अगस्त को हुई कॉलेजियम की बैठक में संतोष शर्मा, सुषमा सावंत और सुधीर कुमार के नामों की अनुशंसा की गई। तीनों अधिकारी छत्तीसगढ़ न्यायिक सेवा में वरिष्ठ पदों पर कार्यरत हैं और न्यायिक क्षेत्र में लंबा अनुभव रखते हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों के 22 पद स्वीकृत हैं, जबकि वर्तमान में 13 न्यायाधीश कार्यरत हैं। ऐसे में तीन नए जजों की नियुक्ति होने पर हाईकोर्ट में न्यायिक कार्यक्षमता बढ़ने की उम्मीद है। कॉलेजियम की सिफारिश के बाद अब नियुक्ति की आगे की संवैधानिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

ये भी पढ़ें: CG News: हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी 108 कर्मचारियों का नियमितीकरण अटका, रजिस्ट्रार को कोर्ट में देना होगा जवाब
विज्ञापन


नियुक्त किए जाने वाले जजों में संतोष शर्मा वर्तमान में कोरबा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश हैं। उन्होंने वर्ष 2009 में बिलासपुर से अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में न्यायिक सेवा की शुरुआत की थी। वहीं सुषमा सावंत रायपुर में छत्तीसगढ़ शासन के विधि एवं विधायी कार्य विभाग में प्रमुख सचिव के पद पर प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत हैं। सुधीर कुमार वर्तमान में रायपुर फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश हैं।
विज्ञापन


तीनों अधिकारियों के नाम की सिफारिश से हाईकोर्ट में रिक्त पदों को भरने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद तीनों न्यायिक अधिकारी हाईकोर्ट में न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें