फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saumya Chaurasia: सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट से झटका, बच्चों की परवरिश के आधार पर मांगी थी जमानत

Mon, 27 May 2024 02:01 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

सार

सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत नहीं मिली है। जमानत अर्जी पर हाईकोर्ट ने ईडी से जवाब मांगा है। सौम्या चौरसिया ने बच्चों की परवरिश के आधार पर जमानत मांगी है।  
विज्ञापन
बिलासपुर हाईकोर्ट - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत नहीं मिली है। जमानत अर्जी पर हाईकोर्ट ने ईडी से जवाब मांगा है। सौम्या चौरसिया ने बच्चों की परवरिश के आधार पर जमानत मांगी है।  

विज्ञापन

मामले में अब 10 जून के बाद अगली सुनवाई होगी। कोयला घोटाला और मनी लॉड्रिंग केस में जेल में बंद हैं सौम्या चौरसिया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपसचिव रही हैं। 


कोयला घोटाला और मनी लाॉड्रिंग केस में जेल में बंद सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उन्हें अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया है। सौम्या की जमानत अर्जी पर हाईकोर्ट ने ईडी से जवाब मांगा है। सौम्या चौरसिया ने बच्चों की परवरिश के आधार पर जमानत की मांग की है, अब मामले की सुनवाई 10 जून के बाद होगी सुनवाई।

 

जानकारी के मुताबिक पूर्व की कांग्रेस सरकार में करोड़ों के कोयला घोटाला मामले में सौम्या चौरसिया को मनी लॉड्रिंग के केस में ईडी ने दो दिसंबर 2022 को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से सौम्या चौरसिया रायपुर के सेंट्रल जेल बंद हैं। इससे पहले कोयला घोटाला और मनी लॉड्रिंग केस में सुप्रीम कोर्ट ने सौम्या की जमानत याचिका खारिज कर दी थी और कोर्ट ने गलत तथ्य पेश करने पर एक लाख का जुर्माना भी लगाया था। 

 

कुछ दिन पहले ही ईडी की विशेष अदालत में जमानत अर्जी खारिज होने के बाद उन्होंने हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की है। सौम्या चौरसिया को अपने बच्चों की परवरिश के आधार पर जमानत की मांग की गई है। मामले की सुनवाई जस्टिस एन के व्यास की बेंच में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें