फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: सिरगिट्टी में निर्माणाधीन भवन की छत गिरने से हादसा, महिला समेत कई मजदूर दबे

Tue, 28 Jan 2025 11:10 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक हादसा हो गया है। जहां छत गिरने से महिला समेत कुछ मजदूर दब गए हैं। इस खबर के बाद पूरे इलाके में हड़कंप बच गया है।
विज्ञापन
बिलासपुर में छत गिरने से हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरगिट्टी क्षेत्र में ढलाई के समय छत गिर गई। जिससे मलबे में महिला सहित कुछ मजदूर दब गये। हादसे में इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मलबा हटाकर मजदूरों को अस्पताल मे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


दरअसल, सिरगिट्टी थाना प्रभारी ने बताया कि सेक्टर ए में एक फैक्टरी का भवन बन रहा है। सोमवार की शाम पहले तल की छत पर ढलाई चल रही थी। इसी दौरान करीबन शाम के समय छत भसक कर नीचे गिर गई। जिसमें नीचे में काम कर रहे मजदूर राजकुमारी, मोनू ध्रुव,अशोक साहू, दुर्गेश साहू मलबे में दब गए।

मजदूरों के दबने से इलाके में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। लोगों की मदद से पुलिस ने मलबा हटाकर नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकाला। उसके बाद चारों को तोरवा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल, उनकी स्थिती समान्य बताई जा रहा है। सिरगिट्टी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें