फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: क्रिप्टो में निवेश का झांसा देकर रेलवे की टीटीई से ठगे 32 लाख रुपये, दोगुना मुनाफे का दिया झांसा

Fri, 03 Mar 2023 08:34 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

हेमू नगर निवासी प्रियंका दास ने अपने साथ हुई ठगी की शिकायत तोरवा थाने में दर्ज कराई है। जहां रेलवे कर्मचारी ने जानकारी देते हुए बताया कि छह नवंबर 2022 को उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से मैसेज आया। जिसमें ठगों ने क्रिप्टो में निवेश का झांसा देकर ठगी की।
विज्ञापन
क्रिप्टो करेंसी (सांकेतिक) - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर में क्रिप्टो करेंसी में निवेश का झांसा देकर रेलवे टीटीई के साथ 32 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने दी गई शिकायत में बताया है कि उसके पास एक अनजान नंबर से ठग ने कॉल की थी। जिसमें उसने दोगुना मुनाफा दिलाने का झांसा दिया।

विज्ञापन

हेमू नगर निवासी प्रियंका दास ने अपने साथ हुई ठगी की शिकायत तोरवा थाने में दर्ज कराई है। जहां रेलवे कर्मचारी ने जानकारी देते हुए बताया कि छह नवंबर 2022 को उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से मैसेज आया। इसमें रुपये को क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर दोगुना मुनाफा दिलाने का झांसा दिया गया। इस पर प्रार्थी ने बताए नंबर पर संपर्क किया।
विज्ञापन

मैसेज करने वालों ने उनके मोबाइल पर बायनेंस एप डाउनलोड कराया। जिसमें प्रार्थिनी का आधार और पेन कार्ड लिंक कराया गया और शातिर ठगों ने एप में अलग-अलग बहानों से 32 लाख रुपए जमा करा लिए। इसके बाद भी उन्हें कोई राशि नहीं मिली। जिसके बाद प्रार्थिनी को अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ, जिसके बाद उसने घटना की शिकायत तोरवा थाने में दर्ज कराई है। जिस पर तोरवा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें