फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: जशपुर विमान क्रैश की खबर को प्रशासन ने बताया अफवाह, कहा- दुर्घटना का कोई सबूत नहीं मिला

Mon, 20 Apr 2026 04:29 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर

सार

जशपुर जिले के नारायणपुर क्षेत्र में आरा पहाड़ियों में निजी विमान क्रैश की मीडिया रिपोर्ट्स के बाद प्रशासन का बयान सामने आया है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन अब तक विमान दुर्घटना का कोई मलबा, डेब्री या सबूत नहीं मिला है।
विज्ञापन
अफवाह निकली विमान क्रैश की खबर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जशपुर जिले के नारायणपुर क्षेत्र में विमान दुर्घटना की सूचना मिली है। मीडिया के माध्यम से यह जानकारी मिलने के बाद प्रशासन हरकत में आया। हालांकि, अब तक दुर्घटना का कोई ठोस सबूत नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन


कलेक्टर रोहित व्यास ने बताया कि मीडिया से सूचना मिलते ही वे, पुलिस अधीक्षक और उनकी पूरी टीम मौके पर पहुंची। टीम ने नारायणपुर के आसपास के क्षेत्र का गहन निरीक्षण किया। लेकिन, उन्हें विमान दुर्घटना का कोई प्रमाण नहीं मिला। ड्रोन से भी लगातार निगरानी की जा रही है ताकि कोई भी सुराग न छूटे। वन विभाग की टीम पहाड़ और घने जंगल में सघन तलाशी अभियान चला रही है। 

इसके बावजूद, अब तक किसी मलबे या विमान के अवशेष का कोई सबूत नहीं मिला है। न ही किसी विमान दुर्घटना का कोई अन्य प्रमाण मिला है। प्रशासन ने स्थानीय ग्रामीणों से भी इस संबंध में विस्तृत बातचीत की है। ग्रामीणों ने ऐसी किसी घटना को देखने या सुनने से इन्कार किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने न तो कोई विमान दुर्घटना देखी है और न ही किसी तरह के विस्फोट की आवाज सुनी है। कलेक्टर व्यास ने पुष्टि की कि अभी तक किसी ने भी किसी विमान के लापता होने की जानकारी नहीं दी है। प्रशासन और वन विभाग की टीमें लगातार क्षेत्र में खोजबीन कर रही हैं। यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो जाती। स्थानीय लोगों का सहयोग भी इस तलाशी में लिया जा रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों के बयानों से भी दुर्घटना की पुष्टि नहीं हो पाई है। उनकी जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। प्रशासन सभी संभावित पहलुओं की गहनता से जांच कर रहा है। सुरक्षा एजेंसियां भी इस पूरे मामले पर बारीकी से नजर रख रही हैं। किसी भी नई जानकारी पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, जंगल में आग लगी थी। कुछ लोगों ने विमान का वीडियो और फोटो ली। ऐसे में अफवाह उड़ाने वाले लोगों पर भी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें