एनटीपीसी के जन संपर्क अधिकारी प्रवीण रंजन भारती के मुताबिक, इस घटना में पांच संविदा श्रमिकों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद सभी घायलों का उचित उपचार किया जा रहा है।
बिलासपुर के सीपत क्षेत्र में स्थित नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (एनटीपीसी) प्लांट में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमे प्लांट की यूनिट-5 में मेंटनेंस के काम के दौरान प्री-एयर हीटर प्लेटफॉर्म टूट गया। इस हादसे में एक मजदूर की मौत और पांच संविदा श्रमिकों के घायल होने की सूचना है। वहीं घटना में पांच लोगों के घायल होने की बात भी सामने आई है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
एनटीपीसी के प्री-एयर हीटर प्लेटफॉर्म पर बुधवार को सभी मजदूर काम कर रहे थे, इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ा और सभी नीचे गिर गये। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एनटीपीसी के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया है। घटना में एक मजदूर की मौत होने की बात कही जा रही है। जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम श्याम साहू जो सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम पोड़ी के रहने वाला है।
एनटीपीसी के जन संपर्क अधिकारी प्रवीण रंजन भारती के मुताबिक, इस घटना में पांच संविदा श्रमिकों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद सभी घायलों का उचित उपचार किया जा रहा है और दुर्घटना के कारणों की जांच चल रही है। जांच के उपरांत विस्तृत जानकारी दी जाएगी।