फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की परिवर्तन महासंकल्प रैली: बिलासपुर में होगा समापन, पीएम मोदी होंगे शामिल; प्रचार रथ हुआ रवाना

Thu, 28 Sep 2023 08:55 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर पूर्व बीजेपी विधायक अमर अग्रवाल ने मोर्चा संभाल लिया है। 30 सितंबर को होने वाली विशाल जनसभा में पीएम नरेंद्र मोदी शामिल होंगे।
विज्ञापन
प्रेस वार्ता में अमर अग्रवाल, पूर्व मंत्री, छत्तीसगढ़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा का समापन 30 तारीख को बिलासपुर में होने जा रहा है। इस अवसर पर विशाल जनसभा का आयोजन किया गया है। जिसका नाम 'परिवर्तन महासंकल्प रैली' रखा गया है। 

विज्ञापन


रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे। रैली में भारतीय जनता पार्टी के लाखों की संख्या में लोगों को जुटाने का प्रयास किया जाएगा। इसी उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी ने बिलासपुर जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार के लिए प्रचार रथ को आज हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

विज्ञापन


आज प्रेस वार्ता करते हुए छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमर अग्रवाल ने बताया कि परिवर्तन महासंकल्प रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशाल सभा को संबोधित करेंगे,इसमें प्रदेश भर से लाखों कार्यकर्ता और आमोखास आएंगे। यह सभा एक ऐतिहासिक चुनावी सभा होगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें