फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: पीएम मोदी मल्टी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का करेंगे लोकार्पण, 29 अक्तूबर को वर्चुअली होंगे शामिल

Sun, 27 Oct 2024 04:10 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिलासपुर मे नव निर्मित मल्टी सुपर स्पेश्यालिटी अस्पताल का 29 अक्टूबर को वर्चुअली लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी समारोह में शामिल होंगे। 
विज्ञापन
मल्टी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का करेंगे लोकार्पण करेंगे पीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिलासपुर मे नव निर्मित मल्टी सुपर स्पेश्यालिटी अस्पताल का 29 अक्टूबर को वर्चुअली लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी समारोह में शामिल होंगे कलेक्टर-एसपी ने तैयारियों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये है।

विज्ञापन


दरअसल प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी 29 अक्टूबर को धनतेरस के अवसर पर कोनी में सिम्स के नवनिर्मित मल्टी सुपर स्पेश्यालिटी अस्पताल का वर्चुअली लोकार्पण करेंगे अस्पताल परिसर में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। लोकार्पण समारोह की तैयारियां तेजी से शुरू हो गयी हैं।वही कलेक्टर अवनीश शरण एवं एसपी रजनेश सिंह ने अस्पताल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम की गरिमा के अनुरूप तमाम तैयारियां दो दिनों में पूरे करने के निर्देश दिए है हालांकि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम नहीं पहुंचा है।

कलेक्टर शरण ने अधिकारियों के साथ मल्टी स्पेश्यालिटी अस्पताल के भीतर और बाहर परिसर में चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परिसर में ही एक छोटी आमसभा होगी। कलेक्टर ने मुख्य मंच, पण्डाल,बैठक व्यवस्था, पार्किंग, बिजली के लिए स्थल निर्धारित कर तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए। आम लोग यहां प्रधानमंत्री के लोकार्पण कार्यक्रम का प्रसारण सुन सकेंगे कलेक्टर ने बारीकी से हर तैयारी का निरीक्षण किया है।उन्होंने अस्पताल की विभिन्न वार्डों और उपकरणों का भी अवलोकन किया। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि लगभग 200 करोड़ रूपये की लागत से कोनी में 10 मंजिल युक्त विशाल अस्पताल का निर्माण किया गया है। इसमें छह सुपर स्पेश्यालिटी के 240 बेड होंगे। अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि फिलहाल ओपीडी सेवाएं शुरू होगी। चार विभागों की ओपीडी की तैयारी हो चुकी है। इनमें यूरोलॉजी, नेफा्रेलॉजी, न्यूरो सर्जरी एवं जनरल मेडिसीन विभाग शामिल हैं। सिम्स और जिला अस्पताल में प्रारंभिक रूप से चयनित मरीजों को सुपर स्पेश्यालिटी अस्पताल में सूक्ष्म जांच होगी।इसके शुरू होने से लोगो को काफी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें