फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में टिकट नहीं तो जेब होगी ढीली! रेलवे ने बढ़ाई सख्ती, नए नियमों के तहत होगी वसूली

Sun, 20 Sep 2026 07:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

बिलासपुर रेल मंडल में बेटिकट और अनियमित टिकट वाले यात्रियों के खिलाफ जांच अभियान तेज हो गया है। नए प्रावधानों के तहत नियम तोड़ने पर किराए के अंतर के साथ अतिरिक्त चार्ज वसूला जा रहा है। रेलवे ने यात्रियों से सफर से पहले वैध टिकट लेने की अपील की है।
विज्ञापन
बिना टिकट यात्रा पड़ेगा महंगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप ट्रेन से सफर करने की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। अब बिना वैध टिकट ट्रेन में सफर करना जेब पर भारी पड़ सकता है। बिलासपुर रेल मंडल ने बेटिकट और अनियमित टिकट वाले यात्रियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ट्रेनों के साथ रेलवे स्टेशनों पर भी लगातार टिकट जांच की जा रही है।

 

रेलवे की जांच में बिना टिकट यात्रा करने, गलत श्रेणी के टिकट पर सफर करने या टिकट से जुड़ी अनियमितता पाए जाने पर यात्रियों से नियमों के अनुसार किराए के अंतर के साथ अतिरिक्त चार्ज वसूला जा रहा है।

 

रेलवे के मुताबिक जन विश्वास एक्ट के तहत पेनल्टी से जुड़े कुछ प्रावधानों में आंशिक बदलाव किए गए हैं। कुछ मामलों में जुर्माने की राशि को संशोधित कर बढ़ाया गया है। रेलवे इन नए प्रावधानों की जानकारी यात्रियों तक पहुंचाने के लिए स्टेशनों और अन्य माध्यमों से जागरूकता अभियान भी चला रहा है।

 

बिलासपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम अनुराग कुमार सिंह ने कहा कि टिकट चेकिंग रेलवे की नियमित और महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। यात्रियों को वैध टिकट लेकर यात्रा करने की समझाइश दी जा रही है। इसके बावजूद जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन मिलने पर रेलवे के निर्धारित प्रावधानों के तहत चार्ज की वसूली की जाएगी।

 

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपना वैध टिकट जरूर लें और उसी श्रेणी में यात्रा करें, जिसके लिए टिकट लिया गया है। इससे जांच के दौरान होने वाली परेशानी और अतिरिक्त भुगतान से बचा जा सकता है।

विज्ञापन

 

बेटिकट यात्रा पड़ेगा महंगा

 

बेटिकट यात्रा पड़ेगा महंगा

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें