फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसा 5.8 फीट लंबा विशाल अहिराज: सांप देखते ही मची अफरा-तफरी; रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित जंगल में छोड़ा

Thu, 20 Aug 2026 06:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

सरकंडा क्षेत्र में घर के अंदर करीब 5.8 फीट लंबा अहिराज सांप निकलने से हड़कंप मच गया। सांप को देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही स्नेक रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया।
विज्ञापन
घर में घुसा 5.8 फीट लंबा विशाल अहिराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र में घर के अंदर करीब 5.8 फीट लंबा अहिराज सांप निकलने से हड़कंप मच गया। सांप को देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही स्नेक रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। मामला राजकिशोर नगर के माखनलाल चतुर्वेदी कॉलोनी का है। यहां घरवालों की नजर अचानक विशाल अहिराज सांप पर पड़ी। सांप को देखते ही परिवार में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


किसी तरह सांप को छेड़े बिना घरवालों ने तुरंत स्नेक रेस्क्यू टीम को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और काफी सावधानी के साथ सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। करीब 5.8 फीट लंबे अहिराज को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया गया। रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित कोनी क्षेत्र के जंगल में छोड़ दिया गया।सांप के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद परिवार ने राहत की सांस ली।

बता दें कि बिलासपुर में लगातार बढ़ रहे स्नेक बाइट के मामले चिंता का विषय बन गए हैं। सिम्स अस्पताल में हर दिन सांप के काटने वाले मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि समय पर अस्पताल पहुंचने से जान बचाई जा सकती है, जबकि झाड़-फूंक और घरेलू इलाज में समय गंवाना जानलेवा साबित हो सकता है।बारिश शुरू होते ही जिले में सर्पदंश के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। एक आंकड़ा के मुताबिक बीते जुलाई महीने में करीब 90 स्नेक बाइट के मामले सामने आए, जबकि इससे पहले वाले महीने में लगभग 30 मरीज ही अस्पताल पहुंचे थे।
विज्ञापन


यानी बारिश के साथ मामलों की संख्या तीन गुना तक बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि अधिकांश मरीज समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। हालांकि कुछ मरीज गंभीर हालत में पहुंचे, क्योंकि उन्हें अस्पताल लाने में काफी देर हो गई थी। सिम्स में एंटी-स्नेक वेनम सहित सभी जरूरी दवाएं उपलब्ध हैं। डॉक्टरों ने लोगों से अपील की है कि खेत, झाड़ियों और जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतें। यदि सांप काट ले तो झाड़-फूंक या घरेलू इलाज के भरोसे समय बर्बाद न करें, बल्कि तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचें।

बरसात में घर में घुसते सांप,सावधानी जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें