फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha Train Tragedy: मृतकों की शिनाख्त बनी परेशानी, अस्पतालों में भर्ती और शवों की पहचान के लिए जारी हुए लिंक

Tue, 06 Jun 2023 03:28 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर

सार

रेल दुर्घटना में प्रभावित यात्रियों के परिवारों और रिश्तेदारों को जोड़ने के लिए 24 घंटे रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 काम कर रहा है। साथ ही, बीएमसी हेल्पलाइन नंबर 18003450061/1929 भी काम कर रहा है। नगर आयुक्त कार्यालय, भुवनेश्वर ने एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है।
विज्ञापन
Odisha Train Accident - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के बहांगा में हुए रेल हादसे में गंभीर रूप से घायलों और मृतकों की शिनाख्त पुलिस, प्रशासन और रेलवे के लिए परेशानी बन गई है। ऐसे में उन परिवारों की सुविधा के लिए जो अभी भी अपने परिजनों के बारे में जानकारी प्राप्त नहीं कर सकें हैं, रेलवे ने ओडिशा सरकार के सहयोग से उनका पता लगाने की पहल की है। हादसे में प्रभावित विभिन्न अस्पतालों में भर्ती यात्रियों की सूची और अज्ञात शवों के बारे में कहीं से भी लिंक पर क्लिक कर पता लगा सकते हैं। 

विज्ञापन


ओडिशा में दुर्भाग्यपूर्ण बहांगा रेल दुर्घटना में मृतकों की तस्वीरों का लिंक

https://srcodisha.nic.in/Photos%20Of%20Deceased%20with%20Disclaimer.pdf
विज्ञापन


अलग-अलग अस्पतालों में इलाज करा रहे यात्रियों की सूची का लिंक

https://www.bmc.gov.in/train-accident/download/Lists-of-Passengers-Undergoing-Treatment-in-Different-Hospitals_040620230830.pdf
विज्ञापन


एससीबी कटक में उपचाराधीन अज्ञात व्यक्तियों का लिंक

https://www.bmc.gov.in/train-accident/download/Un-identified-person-under-treatment-at-SCB-Cuttack.pdf

रेल दुर्घटना में प्रभावित यात्रियों के परिवारों और रिश्तेदारों को जोड़ने के लिए 24 घंटे रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 काम कर रहा है। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी ही इस हेल्पलाइन का संचालन कर रहे हैं। साथ ही, बीएमसी हेल्पलाइन नंबर 18003450061/1929 भी काम कर रहा है। नगर आयुक्त कार्यालय, भुवनेश्वर ने एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है, जहां से वाहनों के साथ लोगों को या तो अस्पताल या शवगृहों, जैसा भी उचित हो, के लिए निर्देशित किया जा रहा है। सुविधा प्रदान करने के लिए अधिकारियों को भी नियुक्त किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें