फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: अटल यूनिवर्सिटी में कई मुद्दों को लेकर एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन, भ्रष्टाचार का लगाया आरोप

Tue, 15 Apr 2025 06:07 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

अटल यूनिवर्सिटी में विभिन्न मुद्दों को लेकर एनएसयूआई के छात्रों ने आज जमकर प्रदर्शन किया। एसआई नेताओं का आरोप है कि अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार और अनियमितताएं की जा रही है। 
 
विज्ञापन
अटल यूनिवर्सिटी में एनएसयूआई का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अटल यूनिवर्सिटी में विभिन्न मुद्दों को लेकर एनएसयूआई के छात्रों ने आज जमकर प्रदर्शन किया। एसआई नेताओं का आरोप है कि अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार और अनियमितताएं की जा रही है। 

विज्ञापन


बिलासपुर के अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने उच्च शिक्षा विभाग और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विश्वविद्यालय में शैक्षणिक पदों की भर्ती में गड़बड़ी, वित्तीय अनियमितता, भ्रष्टाचार को लेकर कुलपति सहित विवि के अन्य अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है, कि विश्वविद्यालय प्रशासन पर वर्ष 2024-25 में शैक्षणिक पदों की भर्ती में आरक्षण नियमों का पालन नहीं किया गया। अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लिए आरक्षित पदों को भरा हुआ दिखाकर गलत आरक्षण रोस्टर किया गया। कुछ पदों पर जल्दबाजी में साक्षात्कार कराकर नियुक्तियाँ तक कर दी गई। 

एनएसयूआई के छात्रों का 13 दिन पहले प्रदर्शन शवयात्रा से शुरू हुआ। दशगात्र मुंडन से लेकर आज तेरहवीं तक कार्यक्रम किया गया। इसके बाद एनएसयूआई के छात्रों ने अटल यूनिवर्सिटी के में गेट पर ताला लगा दिया, और अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। मेन गेट पर धरना देकर विश्वविद्यालय प्रशासन व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मामले में राज्य सरकार से तुरंत जाँच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें